खबर

उमस भरी गर्मी फुर्र होगी, सावन में आज मौसम फिर मारेगा पलटी, दिल्ली-यूपी से उत्तराखंड तक 14 राज्य में IMD अलर्ट | weather today 18 august 2026 aaj ka mausam heavy rain alert odisha delhi ncr up bihar


नई दिल्ली:

दिल्ली, समेत पूरे उत्तर भारत में फिर से मॉनसून की बारिश लौटने वाली है. करीब हफ्ते भर तक उमस भरी गर्मी से राहत के बाद मौसम फिर अंगड़ाई लेगा, जिससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश पड़ेगी. अगले एक हफ्ते तक इन इलाकों में बारिश के संकेत हैं.दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 अगस्त और फिर 21 से 22 अगस्त को बारिश होने के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 21 और 22 अगस्त को बारिश का संकेत है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 23 अगस्त तक झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है. 20 और 22 अगस्त के बीच भारी बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकती है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी बारिश ने सावन के आखिरी दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई है.

उत्तराखंड और हिमाचल में  बारिश

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना बनी हुई है. एक हफ्ते तक राहत के बाद इन पहाड़ी इलाकों में फिर से जोरदार बरसात होने वाली है, ऐसा मौसम विभाग ने संकेत दिया है.हिमाचल प्रदेश में 19 से 21 अगस्त तक, उत्तराखंड में 18 से 23 अगस्त तक और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 20 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है.

बिहार-झारखंड में आज का मौसम

पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 18 से 22 अगस्त तक इंदौर, उज्जैन, खंडवा, झाबुआ, रतलाम, नीमच, देवास जैसे इलाकों में बारिश का अलर्ट है. छत्तीसगढ़ में 21 से 23 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है. महाराष्ट्र के विदर्भ में भी बारिश होने के आसार हैं. पूर्वी भारत की बात करें तो बंगाल और झारखंड में भी अगले दो तीन दिनों तक बारिश होने की आशंका है. बिहार में भी 19 अगस्त तक और ओडिशा में भी 20 अगस्त तक बारिश होने का अलर्ट है. गंगा के मैदानी इलाकों में बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी आंधी, तूफान और बिजली कड़ने की संभावना है. 

Weather News

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से मॉनसून सक्रिय

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय. उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. ओडिशा के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 अगस्त के लिए बुलेटिन जारी करते हुए देश के 14 राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार, ओडिशा, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन रही है. 

ये भी पढ़ें – दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, ओडिशा-झारखंड में रेड अलर्ट
 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button