मध्य प्रदेश

कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती नदी में मस्ती करने उतरे दिल्ली के चार पर्यटकों की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया. नदी के बीच फंसने के बाद युवकों ने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

जानकारी के अनुसार, चारों युवक पार्वती घाटी घूमने आए थे और नदी में उतरकर मस्ती कर रहे थे. इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे वे बीच धारा में फंस गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी.

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

मौके पर पहुंचा बचाव दल

सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई. प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि मानसून के दौरान नदी-नालों और जल स्रोतों के पास जाने से बचें. पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम के अचानक बदलने और जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी रहती है, जिससे हादसे हो सकते हैं.

हिमाचल में भारी बारिश से सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश के कारण 109 सड़कों को यातायात के लिए बंद करना पड़ा. वहीं, स्थानीय मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को राज्य के चार जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. 

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों के लिए तथा मंगलवार को ऊना, चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा जिले के पालमपुर के पास ठाकुरद्वारा में रविवार सुबह पेड़ गिरने से दो परिवार बाल-बाल बचे. पेड़ गिरने से इमारत, आसपास की दुकानों और खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा. इसके कारण पालमपुर-हमीरपुर राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. 

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button