खबर

ना KBC ना ही कोई फिल्म, बिना कुछ किए हर महीने 33 लाख रुपये छापेंगे अमिताभ बच्चन,पांच साल तक करते रहेंगे कमाई | Amitabh Bachchan Leases Three Floors in Mumbai Rental Income Set at Rs 33 Lakh Per Month


ना KBC ना ही कोई फिल्म, बिना कुछ किए हर महीने 33 लाख रुपये छापेंगे अमिताभ बच्चन,पांच साल तक करते रहेंगे कमाई

बिना कुछ किए हर महीने 33 लाख रुपये कमाएंगे अमिताभ बच्चन, मुंबई में किराए पर दी प्रॉपर्टी

NDTV

अमिताभ बच्चन हर साल केबीसी के अलावा ब्रेंड्स और फिल्मों से मोटी कमाई करते हैं. 83 साल की उम्र में भी वह मेहनत करने से बिल्कुल नहीं घबराते हैं. लेकिन अब अमिताभ बच्चन बिना कुछ किए घर बैठे 33 लाख रुपये की अच्छी-खासी कमाई करने वाले हैं. दरअसल अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में अपनी एक कमर्शियल प्रॉपर्टी के तीन फ्लोर न्यूट्रिशन ब्रांड ट्रूनेटिव एफएंडबी प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दे दिए हैं. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज की वेबसाइट Zapkey के मुताबिक, यह डील हर महीने 33 लाख रुपये के किराए पर हुई है.

पांच साल के लिए मोटी कमाई 

यह लीज सिग्नेचर बिल्डिंग की ऊपरी तीन मंजिलों के लिए है, जो ओशिवारा के लिंक रोड पर स्थित है. इन तीन मंजिलों का कुल कार्पेट एरिया करीब 8,428 वर्ग फुट है. लीज की अवधि पांच साल की है और यह 15 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. दस्तावेजों के अनुसार, समझौता 7 अगस्त 2026 को रजिस्टर्ड हुआ था. इस हिसाब से किराया करीब 392 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह बैठता है. पांच साल की पूरी अवधि में कुल किराया लगभग 21.88 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. ट्रूनेटिव ने 1.98 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा किया है. समझौते में हर साल किराए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान है. साथ ही, बिल्डिंग में नौ वाहनों के पार्किंग की विशेष सुविधा भी दी गई है.

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी

हालांकि अमिताभ बच्चन और ट्रूनेटिव दोनों से इस मामले में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिल पाई. यह डील अमिताभ के मुंबई में कमर्शियल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और इजाफा है. इससे पहले 2023 में उन्होंने लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में चार ऑफिस यूनिट वार्नर म्यूजिक को 17.30 लाख रुपये महीना किराए पर दी थीं. वह लीज मार्च 2024 से शुरू हुई थी. अमिताभ बच्चन मुंबई के अलावा अयोध्या में भी रियल एस्टेट निवेश बढ़ा रहे हैं. हाल के वर्षों में उन्होंने वहां कई भूमि सौदे किए हैं. 

ये भी पढ़ें; अच्छी कहानी और कास्ट के बावजूद अपने नाम की वजह से फ्लॉप हो गई थी ये फिल्म, अमिताभ बच्चन को ऑफर हुआ था लीड रोल




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button