मध्य प्रदेश

संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है


संसद के मानसून सत्र में हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. आज सत्र का आखिरी दिन था और आज भी ये हंगामें के भेंट चढ़ गया. विपक्ष के हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही इस बार भी काफी चर्चा में रही.

इस तरह कार्यवाही के स्थगित किये जाने पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वो बार बार संसद में इस तरह की नौटंकी करते हैं. 

NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी

कंगना ने कहा- माहौल पूरा खराब कर दिया

विपक्ष के विरोध पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, “यह बहुत आपत्तिजनक है. इन्होंने यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है. हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं. एक तरफ राहुल गांधी गृह मंत्रालय से सवाल पूछते हैं, फिर कहते हैं वो गृह मंत्रालय को बोलने नहीं देंगे. यह कैसा व्यवहार है?”

कंगना ने आगे कहा, “वो चर्चा की मांग करते हैं, लेकिन जब चर्चा का मौका दिया जाता है, तो कहते हैं कि उन्हें जवाब नहीं चाहिए. इसका मतलब है कि उनके पास कोई असली मुद्दा नहीं है. विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है. विकास को लेकर, देश की उन्नति को लेकर, अर्थव्यवस्था या रक्षा को लेकर, जब कोई मुद्दा नहीं रह गया तो वो बस यहां नौटंकी कर रहे हैं.”

विपक्ष की क्या मांग है?

आज लोकसभा में कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. विपक्ष लगातार  दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर अमित शाह के बयान की मांग कर रहा था. सत्तापक्ष का कहना है कि वो चर्चा के लिए तैयार हैं विपक्ष नियमानुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाए. वहीं, विपक्ष का दावा है कि अमित शाह इस मामले पर चर्चा करने से बच रहे हैं औस सदन से ही गायब रहे. 

क्यों नहीं हुई चर्चा?

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने 12 अगस्त को लोकसभा स्पीकर एक पत्र लिखकर कहा कि NEET सहित सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं. इसके बाद ओम बिरला ने नेता प्रतिपक्ष से नियम के तहत पत्र देने के लिए भी कहा था. नियम के तहत नेता प्रतिपक्ष को संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए लिखित में कारण और विवरण सहित स्पीकर को नोटिस देना था. हालांकि, विपक्ष के नेता और पूरे विपक्ष ने उस सशर्त प्रस्ताव को ठुकरा दिया. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष शाह के ‘लेक्चर’ में ‘दिलचस्पी नहीं रखता’ है और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर जवाब चाहता है. 

हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button