खबर

GATE 2027 रजिस्ट्रेशन का नया शेड्यूल जारी, अब इस दिन से भर सकेंगे फॉर्म | GATE 2027 New schedule registration released iit madras



ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का बदला हुआ शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास की ओर से जारी किए गए GATE 2027 के नए शेड्यूल के अनुसार GATE 2027 एप्लीकेशन फॉर्म लिंक अब 27 अगस्त, 2026 को लाइव किया जाएगा. यानी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी. वही  कैंडिडेट बिना लेट फीस के 27 सितंबर तक अपनी एप्लीकेशन जमा कर सकेंगे. लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन विंडो 5 अक्टूबर, 2026 तक खुली रहेगी.

कौन कर सकते हैं आवेदन

GATE एग्जाम के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो किसी अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के साल में पढ़ाई कर रहे हो. इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में पढ़ाई होनी चाहिए. कॉलेज सरकार से मान्यता प्राप्त होना चाहिए.

कब होगा GATE 2027 एग्जाम

GATE 2027 एग्जाम फरवरी में होगा. शेड्यूल के अनुसार पहला हफ्ते: 6 और 7 फरवरी, 2027 को एग्जाम होगा. फिर दूसरा हफ्ते 13 और 14 फरवरी, 2027 को पेपर होगा और तीसरा हफ्ते 20 और 21 फरवरी, 2027 को पेपर होगा. वहीं 4 जनवरी, 2027 को सिटी स्लिप जारी की जाएगी. जिसमें उम्मीदवारों का पेपर किस शहर में होगा उसकी जानकारी दी गई होगी. ताकि उम्मीदवार अपनी यात्रा की प्लानिंग समय पर कर सकें. वहीं एग्जाम का एडमिट कार्ड पेपर से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा. जिसे छात्र IIT, मद्रास की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. GATE का रिजल्ट 19 मार्च, 2027 को जारी किया जाएगा.

GATE 2027 के लिए अप्लाई कैसे करें

  1. रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव होने के बाद GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  2. OAPS रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलें.
  3. पूछी जानकारी रजिस्टर करें.
  4. लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं.
  5. GATE 2027 का एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  6. परीक्षा शहर की पसंद चुनें.
  7. एप्लीकेशन पेमेंट करें.
  8. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सेव कर लें.

ये भी पढ़ें- एग्जाम में 8-8 बार फेल, विदेश से MBBS, 25-30 लाख देकर फर्जी सर्टिफिकेट से डॉक्टर बन करने लगे इलाज




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button