खबर

LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हमले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज, नांदेड़ पुलिस ने शुरू की जांच | Sukhbir Singh Badal Attack News Live Updates| Attack on Sukhbir Singh Badal in Nanded



नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मामले की CBI जांच की मांग उठाई है. अमृतसर में उन्होंने कहा कि भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार को इस घटना की गहन जांच करानी चाहिए. मजीठिया ने दावा किया कि 2024 में स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर हुए हमले की सही तरीके से जांच नहीं हुई, जिसके कारण एक और घटना सामने आई. उन्होंने कहा कि उस मामले में पंजाब पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए. मजीठिया के अनुसार, निष्पक्ष जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन घटनाओं के पीछे कौन लोग हैं.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button