खबर

2 घंटे में इंदौर से भोपाल, बनेगा MP का नया ‘लाइफलाइन’ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई से जबलपुर तक कनेक्टिविटी | Bhopal-Indore Expressway New 6-Lane Greenfield Corridor to Cut Travel Time to Just 2 Hours



Indore Bhopal Expressway: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इंदौर का सफर आसान और सुपरफास्ट होने वाला है. इन दोनों शहरों के बीच एक हाईस्पीड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की योजना है. इस एक्सप्रेसवे का ऐलान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी काफी पहले ही कर चुके हैं. लेकिन अब इसे बनाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है. इंदौर-भोपाल एक्सप्रेसवे को राज्य सरकार ही बना सकती है. एक्सप्रेसवे बनने के बाद इंदौर से भोपाल का सफर महज दो घंटे में सिमट जाएगा, जिसमें फिलहाल करीब 4 घंटे का समय लगता है.

इंदौर-भोपाल एक्सप्रेसवे क्यों होगा खास? 

  • यह हाई स्पीड कॉरिडोर 6-लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा. 
  • यह मध्यप्रदेश सरकार के प्राथमिकता वाले इंफ्रा प्रोजेक्ट में से एक है.
  • प्रस्तावित एक्सप्रेसवे पूरी तरह से नई रास्ता होगा और यह मौजूदा भोपाल-इंदौर रोड का विस्तार, चौड़ीकरण या अपग्रेडेशन नहीं होगा.
  • यह एक्सप्रेसवे शहरों और कस्बों के ट्रैफिक में बिना फंसे डायरेक्ट कनेक्टिविटी देगा.
  • इसके लिए सरकार करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

क्या है ताजा अपडेट?

इंदौर-भोपाल एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट में से एक है. पहले पुराने इंदौर-भोपाल रोड को ही अपग्रेड करने की योजना थी. लेकिन अब सरकार एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसने बनाने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रोजेक्ट के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) और अलाइनमेंट को मंजूरी मिल गई है.

आधा हो जाएगा इंदौर-भोपाल का सफर

इस नए 6-लेन एक्सप्रेसवे के बनने के बाद इंदौर से भोपाल का सफर आधे समय में पूरा होगा. दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 160 किलोमीटर है. अभी इस सफर में करीब चार घंटे का वक्त लगता है. लेकिन नए एक्सप्रेसवे से यह सफर महज दो से ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा.

देवास और सीहोर को भी मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद न सिर्फ भोपाल और इंदौर के बीच का सफर आसान होगा, बल्कि देवास और सीहोर जैसे शहरों को भी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी. यह  एक नया हाई-स्पीड रीजनल कॉरिडोर भी बनेगा जो राज्य के कुछ सबसे अहम आर्थिक और शहरी केंद्रों को जोड़ेगा.

इन एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: यह एक्सप्रेसवे देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है. दरअसल इंदौर-भोपाल एक्सप्रेसवे के इंदौर एंड से एक गरोठ-इंदौर लिंक एक्सप्रेसवे डेवलेप किया जा रहा है. यह लिंक सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेगा. इसके चालू होने के बाद भोपाल और इंदौर के लोग सीधे हाई-स्पीड कॉरिडोर के जरिए दिल्ली या मुंबई का सफर कर सकेंगे.

नर्मदा एक्सप्रेसवे: इंदौर-भोपाल एक्सप्रेसवे का रूट सीहोर और देवास जिलों के पास इस नर्मदा एक्सप्रेसवे ग्रिड को इंटरसेक्ट (क्रास/कनेक्ट) करेगा. यह एमपी का   1300 किलोमीटर लंबा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर है, जो अमरकंटक से शुरू होकर सीधे अलीराजपुर (गुजरात बॉर्डर) तक जाएगा. इससे इंदौर-भोपाल कॉरिडोर को सीधे गुजरात और छत्तीसगढ़ की सीमाओं तक सुपरफास्ट पहुंच मिल जाएगी.

भोपाल-जबलपुर एक्सप्रेसवे: भोपाल से जबलपुर के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर 3 घंटे करने के लिए 255 किमी का नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बन रहा है. इंदौर-भोपाल एक्सप्रेसवे सीधे भोपाल के पास इन इस हाई-स्पीड कॉरिडोर से लिंक हो जाएगा, जिससे इंदौर-देवास-पीथमपुर बेल्ट का सीधा संपर्क जबलपुर क्षेत्रों से बेहद आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: 3 घंटे में बरेली से मथुरा, नए हाइवे से जुड़ेंगे बदायूं, कासगंज और हाथरस, दिल्ली-राजस्थान तक सफर होगा आसान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button