मध्य प्रदेश

हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत


हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दो मंजिला मकान देखते ही देखते मलबे के ढेर में तब्दील हो गया. हैरानी की बात यह है कि घटना के वक्त मौसम बिल्कुल साफ था. इस अचानक हुए हादसे में घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए.

इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पल भर में एक हंसता-खेलता घर जमींदोज हो गया. घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए.

15 अगस्त को श्रमिकों को 20.61 करोड़ की सौगात, फर्जी पंजीकरणों पर होगी कार्रवाई

रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे से निकाले गए 4 लोग, 2 की मौत की सूचना

हादसे की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल की टीमें फौरन मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस भीषण हादसे में दो लोगों ने दम तोड़ दिया है, जबकि दो अन्य का इलाज अभी जारी है. हालांकि, मृतकों को लेकर अभी प्रशासन और पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

हादसे के कारणों की हो रही जांच

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है. पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर डटी हुई हैं. फिलहाल मकान गिरने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं.

हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button