
यूरोप के लिए 12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण खास माना जा रहा है. यहां करीब 27 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. इससे पहले यूरोप के कुछ हिस्सों में वर्ष 1999 में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया था. अब इसके बाद अगला ऐसा नजारा 23 सितंबर 2090 को देखने को मिलेगा, यानी यूरोप को फिर पूर्ण सूर्य ग्रहण के लिए करीब 64 साल का इंतजार करना होगा.