

नई दिल्ली:
शेफ विकास खन्ना का न्यूयॉर्क वाले रेस्टोरेंट बंगलो की चर्चा अक्सर होती रहती हैं. जहां रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और अन्य बॉलीवुड सितारे जाते रहते हैं. वहीं इस रेस्टोरेंट में भारतीय खाने के व्यंजनों को पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि यह रेस्टोरेंट अंदर से कैसा दिखता है, जिसके हर कोने को ना सिर्फ इंडियन टच दिया गया है बल्कि खाना भी देखने लायक होता है. वहीं हाल ही में शेखर सुमन के शो शेखर टुनाइट में विकास खन्ना ने शाहरुख खान के बंगलो के रिएक्शन पर कहा कि वह इसे सिर्फ एक रेस्टोरेंट से कहीं ज्यादा मानते हैं.
शाहरुख खान को मंदिर जैसा लगता है
एसआरके के शब्दों को याद करते हुए विकास खन्ना ने कहा, “दुनिया में बहुत सारे रेस्टोरेंट हैं, लेकिन शाहरुख खान ने कहा, ‘आज तक मैं जितने भी रेस्टोरेंट गया हूं, वे मुझे किसी दुकान या सिर्फ लेन-देन की जगह जैसे लगे. लेकिन जब मैं यहां आया तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं किसी के मंदिर में आ गया हूं. ऐसा लगा मानो आप हमारी समृद्ध संस्कृति, हमारे माता-पिता और हमारे पूर्वजों को पेश करने की कोशिश कर रहे हों. ऐसा करना वाकई बहुत मुश्किल काम है.’”
ये भी पढ़ें- अदनान सामी का 26 साल पुराना रोमांटिक गाना, आशा भोसले संग गाया तो भारत में हुआ हिट, बिकीं 4 मिलियन कॉपी
2024 में शाहरुख खान पहुंचे थे बंगलो में
विकास खन्ना ने 2024 में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें शाहरुख खान बंगलो में शिरकत करते हुए नजर आए थे. वहीं पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी तीन लोगों के इर्दगिर्द खूमती है, जिसमें एक उनकी मां, शेफ संजीव कपूर और शाहरुख खान हैं. वहीं उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में जब किंग खान आए तो उन्होंने उन्हें साथ में बैठने के लिए कहा. शाहरुख खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा और उनके बेटी और दोस्त, एनी हैथवे और नील पैट्रिक भी विकास खन्ना के रेस्टोरेंट में पहुंच चुके हैं.
अंदर से कैसा दिखता है विकास खन्ना का बंगलो
विकास खन्ना के रेस्टोरेंट बंगलो का डेकोरेशन पुराने इंडियन बंगले जैसा है. एंट्री करते ही लकड़ी की सीढ़ियां हैं, जो अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की सीढ़ियों से प्रेरित हैं. स्काईलाइट वाला डाइनिंग, फूलों वाले वॉलपेपर से डेकोरेशन, विंटेज चेयर्स और लाइब्रेरी स्टाइल लाउंज से रेस्टोरेंट को सजाया गया है. वहीं हर भारतीय त्यौहार पर रेस्टोरेंट की डेकोरेशन अलग तरह से की जाती है.





