मध्य प्रदेश

चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत की आशंका


हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बैरागढ़-चंबा मुख्य मार्ग पर चलूंज मोड़ के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी.

इस हादसे के वक्त बस में 15 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं. हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है, जबकि कई 11 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मौके पर बचाव कार्य जारी

हादसा इतना भीषण था कि बस सड़क से नीचे दूसरी सड़क तक जा पहुंची. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

कब हुआ ये दर्दनाक हादसा

दरअसल चंबा के लिए यह बस बैरागढ़ से सुबह साढ़े छह बजे निकली थी. कुछ ही किलोमीटर चलने के बाद चलुज मोड़ पर पहुंचते ही बस चालक ने संतुलन खो दिया और यह  बड़ा हादसा हो गया. संतुलन बिगड़ते ही बस खाई में जाकर गिर गई. बस में सवार 15 लोगों में से 7 की मौत की खबर है. वहीं 8 लोगों को इलाज के लिए भिजवाया गया है. हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. 

स्थानीय लोगों के साथ बचाव दल कर रहा प्रयास

घटना के बाद स्थानीय लोगों और बचाव दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. सभी लोगों को तुरंत निकालने के प्रयास शुरू कर दिए थे. घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई थी. सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है.

पुलिस हादसे की जांच में लग गई है. पुलिस द्वारा हादसे की असल वजह का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल लोगों को मलबे के नीचे से कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर अस्पताल भेजा गया है. 

मंडी: उरला में सड़क पर आया मलबा, दलदल में फंसी कार, मार्ग बहाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button