खबर

छात्र ने शिक्षक को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट- बैंकॉक फायरिंग में 15 बच्चे घायल | Bangkok school shooting Many Student Injured Death Updates Thailand News


छात्र ने शिक्षक को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट- बैंकॉक फायरिंग में 15 बच्चे घायल

बैंकॉक के पास स्कूल में हुई गोलीबारी (फोटो- एएफपी)

Shooting at School near Bangkok: थाईलैंड के एक बड़े नामी स्कूल में गोलीबारी हुई है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ठीक उत्तर में स्थित एक प्रांत के स्कूल में यह गोलीबारी हुई. यहां एक छात्र ने ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोलीबारी में 15 बच्चे घायल हो गए हैं जबकि एक टीचर की मौत हो चुकी है एपी की रिपोर्ट के अनुसार शूटर छात्र ने एक टीचर को मौत के घाट उतारने के बाद खुद की भी गोली मारकर जान ले ली है. शूटर अभी टीनेजर था यानी उसकी उम्र 19 साल से कम की थी. स्थानीय ब्रॉडकास्टर थाई PBC ने बताया कि इस स्कूल का नाम डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल है.

बार-बार ऐसी घटनाओं से क्यों दलह रहा थाईलैंड?

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार जहां शूटिंग हुई है, उस इलाके में थाईलैंड में बंदूक रखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है. अनुमान है कि वहां लगभग 1 करोड़ बंदूकें मौजूद हैं- यानी हर सात लोगों पर एक बंदूक. बंदूक से जुड़े कानूनों को सख्त करने के पुराने वादों के बावजूद, गोलीबारी की घटनाएं होती रही हैं. फरवरी में ही थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में एक स्कूल में गोलीबारी करने वाले एक किशोर शूटर को थाई पुलिस ने गोली मारकर गिरफ्तार किया था. इस घटना में स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए.

2022 में, बंदूक और चाकू से लैस एक पूर्व पुलिसकर्मी देश के उत्तरी हिस्से में एक नर्सरी में घुस गया और उसने 24 बच्चों और 12 वयस्कों की हत्या कर दी. यह थाईलैंड में हुए सबसे भयानक नरसंहारों में से एक था.

(इनपुट- एएफपी, एपी)

यह भी पढ़ें: बैंकॉक का हॉलीडे पैकेज, अपहरण और फिरौती… पाकिस्तानी के आदेश पर 5 भारतीयों ने 3 इंडियन टूरिस्ट अगवा किए




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button