खबर

किराना स्‍टोर या टिफिन सर्विस… घर से शुरू करना हो बिजनेस तो कौन-से लाइसेंस बनवाने होंगे? | home business license list india required permits registration guide



हम में से कई लोग ऐसे हैं, जो ऑफिस के साथ-साथ घर से भी छोटा-मोटा बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं, लेकिन सही जानकारी ना होने पर अक्सर हम पीछे हट जाते हैं. वहीं, कई बार अधूरी जानकारी की वजह से बिना किसी लाइसेंस के हम बिजनेस शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर दिक्कतें आ सकती हैं. ऐसे में अगर आप घर से बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो जरूरी लाइसेंस पहले बनवाएं. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे लाइसेंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर से बिजनेस स्टार्ट करने वालों के लिए बहुत ही जरूरी होता है. आइए जानते हैं घर से बिजनेस शुरू करने के लिए आपको किन-किन लाइसेंस की जरूरत होती है?

FSSAI लाइसेंस भी है अनिवार्य

कुछ लोग घर से ही खाने-पीने का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि बिना की अप्रूवल और रजिस्ट्रेशन से खाने का बिजनेस शुरू किया जा सकता है. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आप घर से खाने-पीने का बिजनेस शुरू कर रहे हैं, तो आपको FSSAI लाइसेंस  लेना बहुत ही जरूरी है. भले ही आप छोटा सा टिफिन सेंटर ही क्यों ना खोल रहे हों. बेसिक रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सिर्फ 100 रुपये प्रति वर्ष खर्च करने होते हैं.

GST रजिस्ट्रेशन कराना ना भूलें

अगर आप घर से बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा लें. हम में से कई लोगों को लगता है कि जीएसटी सिर्फ बड़े व्यापारियों के लिए जरूरी होता है. लेकिन ऐसा नहीं है, बिजनेस चाहे छोटा हो या बड़ा हर तरह के व्यापार के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन बहुत ही जरूरी होता है.

PAN और TAN आवेदन है जरूरी

छोटे से बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) और टैक्स डिडक्शन एंड कलेक्शन अकाउंट नंबर (TAN) के लिए आवेदन करना जरूरी होता है. दरअसल, PAN बिजनेस की मुख्य वित्तीय पहचान है, जो टैक्स फाइलिंग और बैंक खाते खोलने के लिए जरूरी होता है. वहीं, TAN कर्मचारियों को वेतन, किराया और ठेकेदारों को भुगतान पर टीडीएस (TDS) काटने और जमा करने के लिए कानूनी रूप से जरूरी होता है.

जरूर करा लें MSME रजिस्ट्रेशन 

अगर आप घर से शुरू हुए छोटे से बिजनेस को आगे ले जाना चाहते हैं और सरकारी फायदों का लाभ चाहते हैं, तो MSME रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें. इस रजिस्ट्रेशन को कराने से आपको बिना गारंटी के आसानी से और कम इंट्रेस्ट पर बैंक लोन की सुविधा मिल जाती है. साथ ही बारकोड रजिस्ट्रेशन, पेटेंट और ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन पर भारी छूट और वित्तीय सहायता मिलती है.
 

ये भी पढ़ें – छोटे बिजनेस करने वालों का नहीं फंसेगा पैसा… 20 साल बाद बदला कानून; MSME बिल से क्या फायदा?
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button