मध्य प्रदेश

दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक


मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सोमवार को आ गए, उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा अब नुकसान की वजह तलाशने में जुट गई है. इस लेकर आज मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हाई लेवल समीक्षा बैठक CM हाउस में शुरू हो गई है.

दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी हो रही इस बड़ी बैठक में चुनाव से जुड़े करीब 20 नेताओं को बुलाया गया है, जिन्होंने चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी. सूत्रों के मुताबिक बैठक में उन नेताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका भी जांच के दायरे में रहेगी, जिन पर चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर काम करने के आरोप लगे हैं.

दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- ‘मैं अनजान नहीं हूं’

ऑडियो और अनुशासनहीनता की शिकायतों पर चर्चा संभव

इस बैठक में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो और अनुशासनहीनता की शिकायतों पर भी चर्चा हो सकती है. आपको बता दें कि समीक्षा रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी संभव है. फिलहाल, दतिया उपचुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार के बैठकों का दौर शुरू हो गया है, जिसमें हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी.

कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी को हराया

बताते चलें कि मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव के परिणाम में कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6000 से ज्यादा वोटों से चुनाव हराया है. कांग्रेस ने दतिया में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. वहीं, दतिया उपचुनाव में हार पर बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा कि “इस हार और जीत की दृष्टि से मत देखिए ये जनादेश है.” उन्होंने आगे कहा, “जनादेश हमेशा हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर स्वीकार किया जाता है.”

दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, ‘अब समय आ गया है कि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button