
नई दिल्ली:
प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, जी5 और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म आज एंटरटेनमेंट का प्रमुख साधन बन गया है क्योंकि हर दिन नई फिल्में और सीरीज घर बैठे देखने को मिल जाती हैं. लेकिन क्या आप इतने सारे कंटेंट में 6 साल पहले रिलीज हुई सीरीज के बारे में जानते हैं, जिसे ना सिर्फ आईएमबीडी पर 10 में से 9 रेटिंग मिली है. बल्कि व्यूज के मामले में भी इस सीरीज के 4 सीजन कई रिकॉर्ड बना चुके हैं, जिसके चलते यह भारत की नंबर वन सीरीज का खिताब हासिल कर चुकी है. वहीं अब 32 एपिसोड की इस सीरीज के पांचवे सीजन का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.
भारत की नंबर वन सीरीज
हम बात कर रहे हैं प्राइम वीडियो की पंचायत की, जिसने 6 साल से ओटीटी पर अपना कब्जा किया हुआ है. साल 2020 में कोरोना के समय में टीवीएफ की सीरीज पंचायत आई थी, जिसके अब तक 4 सीजन आ चुके हैं. वहीं 4 सीजन में 32 एपिसोड ने खूब हंसाया है, जिसके चलते इस सीरीज ने व्यूज के मामले में नंबर वन खिताब हासिल किया था.
ये भी पढ़ें- भारत आजाद भी नहीं हुआ था, तब लिखा गया था ये 150 साल पुराना राष्ट्रीय गीत, फिर लता मंगेशकर की आवाज ने किया अमर
पंचायत के सीजन 2, 3 और 4 को मिले इतने व्यूज
पंचायत के पहले सीजन की सफलता ने आने वाले सीजन की भी किस्मत चमका दी. हाल कुछ ऐसा रहा कि टॉप स्ट्रीमिंग नंबर्स में 29.6 मिलियन व्यूज पंचायत के दूसरे सीजन को मिले. तीसरे सीजन को 28.2 मिलियन व्यूज मिले, जो 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा देखे जाना वाला शो बना. इतना ही नहीं पहले हफ्ते में सीरीज ने 12 मिलियन व्यूज हासिल किए. वहीं चौथे सीजन ने पहले तीन हफ्ते में 20.8 मिलियन व्यूज हासिल कए. इसमें पहले हफ्ते में 8.8 मिलियन, दूसरे हफ्ते में 7.8 मिलियन और 4.2 मिलियन व्यूज तीसरे हफ्ते में हासिल किए. वहीं आज भी इस सीरीज को रिपीट में देखा जाता है.
पंचायत सीरीज की कास्ट

पंचायत सीरीज कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज है, जिसका क्रिएशन द वायरल फीवर ने किया है. वहीं प्राइम वीडियो पर यह स्ट्रीम होती है. इसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है. शो में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन राय, फैसल मलिक और सान्विका लीड रोल में हैं. जबकि दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, सुनीता राजवर और पंकज झा अहम किरदार में हैं.
पंचायत सीरीज की कहानी

पंचायत सीरीज एक ऐसे शहरी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) की है, जो गांव की संस्कृति से अनजान होता है. लेकिन अपनी डिग्री पूरी करने के बाद उत्तर प्रदेश के फुलेरा में ग्राम पंचायत सचिव की कम वेतन वाली नौकरी करने आता है. वहीं उसकी मुलाकात बृजभूषण दुबे (रघुबीर यादव), मंजू देवी (नीना गुप्ता), प्रहलाद (फैसल मलिक), विकास शुक्ला (चंदन राय), रिंकी (सान्विका), बनराकस (दुर्गेश कुमार), क्रांति देवी (सुनीता राजवर) और बिनोद (अशोक पाठक) से होती है, जिसके चलते उसकी जिंदगी में उथल पुथल मच जाती है.





