खबर

पप्पू यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, शख्स ने जूता फेंका, सांसद का आरोप- चाकू लेकर मारने आया था | Pappu Yadav press conference man threw a shoe MP alleged man had come to attack him with knife



नई दिल्ली:

पूर्णियां के सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे इस दौरान वहां हंगामा हो गया. राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर उनके खिलाफ FIR के मामले पर पप्पू यादव बयान दे रहे थे तभी एक अनजान व्यक्ति ने उनके खिलाफ बयान दिया. पप्पू यादव ने आरोप एक अनजान शख्स उनके साथ धक्का-मुक्की की और वह चाकू लेकर भी आया था. 

पप्पू यादव ने खुद शख्स को पकड़ा

प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने खुद उस शख्स को अपने बाहों में दबोच लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस शख्स ने धमकियां दी और जूते भी फेंके. घर पर हुए हमले पर कहा, “मैंने पहले ही कई FIR दर्ज कराई हैं… मेरे वकील भी यहां मौजूद हैं. मैं डरूंगा नहीं. अगर कोई मुझे मारना चाहता है, तो मार दे.”

हंगामे से पहले प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में दिए गए चढ़ावे के कथित गबन को दर्शाने वाले उनके नाटक के बाद उन्हें ‘जिंदा जलाने’ की धमकी दी जा रही है. 

इस नाटक के दौरान पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण किया था, जिसमें कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई विपक्षी नेताओं ने भी भाग लिया था. इस नाटक से भाजपा, हिंदू संगठनों और संतों की नाराजगी भड़क उठी है और बनारस में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया.

पूर्णियां सांसद ने कहा कि आरोप लगाया कि अब मुझे गालियां दी जा रही हैं और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. यहां तक ​​कि (मुझे मारने वाले को) इनाम भी घोषित किया गया है. 

पप्पू यादव के वकील ने क्या कहा? 

पप्पू यादव के वकील ने इस घटना को लेकर कहा, “आज की घटना बहुत निंदनीय है. ये दिल्ली पुलिस की विफलता दिखाती है, दिल्ली पुलिस की षड्यंत्रगर्दी दिखाती है कि कैसे दिल्ली पुलिस सत्ता पक्ष के साथ मिलकर 6 बार चुने गए सांसद के खिलाफ षड्यंत्र में सहयोग कर रही है. इसे पुलिस की विफलता कहें या संयोग कहें या क्या कहें. पिछले दो दिनों से हम लगातार शिकायत कर रहे हैं कि 6 बार के चुने हुए सांसद के खिलाफ किस प्रकार का षड्यंत्र रचा जा रहा है. उनके खिलाफ ट्विटर पर खुलेआम ट्वीट किए जा रहे हैं… आज इतनी शिकायतों के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्ण आश्वासन दिए जाने के बाद कि पूर्ण सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा, सिर्फ और सिर्फ यहां पर मुट्ठी भर 3 या 4 पुलिस कर्मी मौजूद थे. इसके बाद  मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में जिस तरह से यहां चाकू लाया गया है.”

कौन है आरोपी शख्स? 

पप्पू यादव के यहां घुसने वाले शख्स का नाम सुमित है. वह बुलंदशहर का रहने वाला है. सुमित ने पप्पू यादव को जूता फेंककर मारा था. उसी समय उसे पकड़ लिया गया.  पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह चाकू लेकर आया था. पुलिस के मुताबिक, जब सुमित को पप्पू यादव के लोगों ने सौंपा तो उसके साथ में एक चाकू भी सौंपा था. आरोपी के मुताबिक, संतों के अपमान को लेकर उसके मन में नाराजगी थी.

यह भी पढ़ें: ‘राम मंदिर में चंदा चोरी से हिंदू भावनाएं आहत नहीं हुईं?’, नाटक के मंचन को लेकर FIR पर बोले विपक्षी सांसद






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button