खबर

लंच या डिनर, रोटी खाने का सही समय क्या है? जानिए एक्सपर्ट की राय | Roti Khane Ka Sahi Samay Expert Ne Bataya



चाहे सुबह ब्रेकफास्ट की थाली हो या रात को डिनर, रोटी के बिना किसी सब्जी का स्वाद कहां, लेकिन क्या आप जानते हैं रोटी खाने का सही समय क्या है? आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) के अनुसार रोटी में कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. अगर आप रात में इसका सेवन करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपको भारी महसूस हो सकता है, बल्कि और भी कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है.

रोटी खाने का सही समय क्या है, लंच या डिनर?

अब सबसे जरूररी सवाल आता है कि रोटी कब खानी चाह‍िए. रोटी खाने का सबसे सही समय क्‍या है.   

रात में रोटी क्यों नहीं खानी चाहिए?

डॉ. राम अवतार को योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी के क्षेत्र में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इस सवाल पर NDTV से बातचीत के दौरान उनका कहना था कि रात में डिनर की प्लेट में अगर आप रोटियों के साथ सब्जी और सलाद भी खाते हैं और फिर बिना वॉक करे सो जाते हैं, तो बढ़ते वजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

मेटाबॉलिज्म खराब हो सकता है?

डॉक्टर राम अवतार के मुताबिक रोटी में पाए जाने वाले सिंपल कार्ब्स आपके बाउल मूवमेंट को प्रभावित करके पेट से जुड़ी दिक्कतों जैसे गैस, अपच और ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं.

शुगर बढ़ सकती है?

डॉक्टर राम अवतार के मुताबिक रोटी में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं. अगर आप रात में रोटी खाते हैं, तो यह आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है.

रात में कितनी रोटी खानी चाहिए?

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप रात में रोटी खा भी रहे हैं, तो कोशिश करें 2 से ज्यादा न खाएं. आप चाहें तो रात को डिनर में मूंग दाल खिचड़ी, वेजिटेबल सूप जैसी चीजों को खा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन इंटेक बढ़ाने के बाद खराब हो गया पेट? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे आप?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button