खबर

जंतर-मंतर में CJP प्रदर्शनकारियों पर किसके आदेश पर चली थी पैलेट गन? हुआ खुलासा | pellet gun fired at Jantar mantar delhi on dcp order during cjp protest



नई दिल्ली:

NDTV को एक DD एंट्री मिली है जिसमें 20 जुलाई को RAF की तरफ से दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान एंटी-रायट गन (ARG) के इस्तेमाल का ज़िक्र है. एंट्री के मुताबिक RAF के एक जवान ने ARG से प्लास्टिक पैलेट वाले दो राउंड फायर किए. यह फायरिंग कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात DCP रैंक के अधिकारी के आदेश पर की गई थी. DD एंट्री में 55 नॉन-इलेक्ट्रिकल शेल, 15 इलेक्ट्रिकल शेल, पांच आंसू गैस के गोले और दो बैलिस्टिक कारतूस के इस्तेमाल का भी जिक्र है. सूत्रों के मुताबिक, ARG का इस्तेमाल कनॉट प्लेस में किया गया था और विरोध प्रदर्शन के दौरान इसके इस्तेमाल का यह एकमात्र मामला था. हालांकि दिल्ली पुलिस ने उन दावों को खारिज कर दिया था कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उसके जवानों ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया था.

दिल्ली में पैलेट गन चलाने का मामला 

दरअसल, दिल्ली में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन में पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था. अब यह जानकारी आई है कि यह फायरिंग कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात DCP रैंक के अधिकारी के आदेश पर की गई थी. जिसमें कई प्रदर्शनकारी बुरी तरह से घायल हो गए थे. दिल्ली प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवान भी की गई थी. जिसके बाद CRPF की एक टीम ने इस मामले की जांच की थी. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही गई थी. जांच टीम को यह भी पता लगाने के लिए कहा गया था कि किन परिस्थितियों में पेलेट गन चलानी पड़ी.

ये भी पढ़ेंः पैलेट गन क्या होती है, इससे निकलने वाले छर्रे किस चीज से बने होते हैं?

गंभीर परिस्थितियों में किया जाता है इस्तेमाल 

बता दें कि पैलेट गन का इस्तेमाल गंभीर परिस्थितियों में ही किया जाता है. मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक केवल अत्यंत गंभीर परिस्थितियों में यह चलाई जा सकती है. जब जवानों की जान को गंभीर खतरा हो. 

पैलेट गन से एक साथ निकलते हैं सैकड़ों छर्रे 

दरअसल, पैलेट गन के कारतूस में एक बार में ही सैकड़ों छोटे-छोटे छर्रे निकलते हैं. यह छर्रे मेटल, स्पेशली सीसे के बने होते हैं. ये एक साथ निकलते हैं और अलग फैलते हैं. दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान इसका इस्तेमाल हुआ था.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की हुई पहचान, जांच टीम बना रही रिपोर्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button