खबर

मॉनसून ने मारी पलटी, यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में झमाझम बरसात, दिल्ली-NCR में बारिश | weather today monsoon rain update 28th july delhi ncr uttar pradesh uttarakhand bihar imd alert



यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि दिल्ली-NCR में भी मौसम में बदलाव दिखने वाला है. मंगलवार से यहां बरसात शुरू हो सकती है, ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग IMD के मुताबिक देशभर में मॉनसून एक्टिव हैं और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और चक्रवातों के असर से देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का नया दौर शुरू होने वाला है. अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई है. पहाड़ी राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. 

बंगाल की खाड़ी में बना प्रेशर 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों के ऊपर एक गहरा डिप्रेशन बना हुआ है. इसके अलावा, मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन मौसमी सिस्टम्स के संयुक्त प्रभाव से मानसून की गतिविधियां अचानक बहुत तेज हो गई हैं.  

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश

दिल्ली में मंगलवार को मौसम में बदलाव दिखा है. दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के वक्त बारिश शुरू हुई है. ऐसे में यहां के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.  IMD के मुताबिक राजधानी में अगले कुछ घंटों में अच्छी बारिश का अलर्ट है. 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. फिलहाल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर के लोग लंबे समय से गर्मी की वजह से परेशान हैं और बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

28 जुलाई को 18 राज्यों में अलर्ट जारी

  • उत्तर भारत: उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर.
  • पूर्वी व मध्य भारत: झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़. 
  • तटीय व दक्षिण भारत: गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल.
  • सभी राज्यों में मौसम के प्रचंड रूप को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं.
  • पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का भी गंभीर खतरा बना हुआ है.

ये भी पढ़ेंः मॉनसून का जुलाई के आखिरी हफ्ते में यूटर्न, IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR समेत 18 राज्यों में भारी बारिश

यूपी में भी बरसात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने वाला है. मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, सोनभद्र, ज्योतिबाफुले नगर, मथुरा, मुरादाबाद, आजमगढ़, कानपुर, झांसी, पीलीभीत, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. राजधानी लखनऊ में मंगलवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है.

उत्तराखंड से हिमाचल तक अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां लगातार मौसम बदल रहा है. उत्तराखंड में आज पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चपावत, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऋषिकेश में भारी बारिश की संभावना है. इसी तरह से हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा, मंडी और शिमला में बारिश आंधी की चेतावनी है. दोनों राज्यों में लैंडस्लाइड की भी संभावना बनी हुई है. क्योंकि बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जम्मू-कश्मीर में भी उधमपुर, पुलवामा, रामबन, कठुआ , बारामूला, अनंतनाग, किश्तवाड़, गांदरबल और डोडा में आज झमाझम बारिश का अलर्ट रहेगा. 

भारत में मॉनसून सक्रिए

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बने प्रेशर की वजह से देश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अब मॉनसून एक्टिव हैं और यहां अच्छी बारिश का दौर जारी है. 

ये भी पढ़ेंः जलमग्न हुआ सूरत: पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें, ड्रोन Video में देखिए बाढ़ का मंजर







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button