
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, यहां श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई. घटना के वक्त में बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से दो श्रद्धालु की मौत हो गई. जबकि, इस हादसे में 7 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बस में सवार सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे, पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई में दर्शन के लिए आई श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया गया कि हादसे के वक्त बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात यात्री घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा
घायल यात्रियों में 3 यात्रियों की हालत गंभीर
वहीं, झंडूता क्षेत्र में हुए हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.
प्रशासन के अनुसार, तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है. इनमें से एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है. इसके अलावा चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार बरसर अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना को लेकर जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
