खबर

PM के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, सोशल मीडिया से हटवाए कई विवादित VIDEO | delhi police action objectionable posts pm neet protest pakistan handles blocked



NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और दिल्ली में हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम 24 घंटे डिजिटल स्पेस पर नजर बनाए हुए है. विरोध प्रदर्शन के आड़ में आपत्तिजनक भाषा, भड़काऊ कंटेंट और अभद्र कमेंट्स वाले वीडियो पोस्ट करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है.

पुलिस ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (X, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) को औपचारिक नोटिस जारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद प्लेटफॉर्म्स द्वारा ऐसे अधिकतर विवादित वीडियो और पोस्ट्स को तुरंत हटा दिया गया है.

पाकिस्तान कनेक्शन: डिजिटल साजिश का पर्दाफाश

480 पाकिस्तानी हैंडल ब्लॉक: जांच के दौरान पुलिस ने करीब 480 पाकिस्तान आधारित सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की है, जो संगठित तरीके से भारत में भ्रम और अफवाहें फैलाने में जुटे थे.

दिल्ली पुलिस की अपील: दिल्ली पुलिस ने देश के छात्रों और युवाओं से विशेष अपील की है कि वे ऐसे विदेशी और असामाजिक खातों के बहकावे में न आएं. किसी भी भड़काऊ या असत्यापित खबर को बिना जांचे-परखे आगे शेयर न करें.  

PM की अश्लील तस्वीर को लेकर बंगाली अभिनेत्री पर FIR

उधर, न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अश्लील तस्वीर का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज की गई हैं.
भाजपा नेता केया घोष ने रविवार को कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर पुलिस स्टेशन में श्रीलेखा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसके अलावा, बताया जा रहा है कि बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन समेत कई जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में बंगाली अभिनेत्री के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं.

24 जुलाई को नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक के विरोध में और तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लोग कोलकाता की सड़कों पर उतरे थे. श्रीलेखा मित्रा भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई थीं. उस समय उन्होंने हाथ में एक पोस्टर लिए हुए तस्वीर खिंचवाई थी. आरोप है कि उस पोस्टर पर प्रधानमंत्री की अश्लील तस्वीर छपी थी.
हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. प्रारंभिक जांच के बाद ही तय किया जाएगा कि एफआईआर दर्ज की जाएगी या नहीं.

अभिनेत्री ने खुद इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एक विशेष पोस्टर पकड़े हुए मेरी तस्वीर वायरल हो गई है. मैं भाजपा विरोधी हो सकती हूं, लेकिन मुझे गद्दार कहना बहुत हास्यास्पद है. यह उतना ही हास्यास्पद है अगर कोई यह सोचता है कि मैंने जानबूझकर वह तस्वीर ली और उसे हाथ में पकड़े खड़ी हुई!

अभिनेत्री ने आगे बताया कि वह शुक्रवार को मैदान में जाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं. वह छात्रों और युवाओं के साथ भी चलीं. चश्मा न होने के कारण वह पोस्टर को ठीक से नहीं देख पाईं. उन्होंने कहा, “मैं अपना चश्मा लाना भूल गई थी. मैं सिर्फ धूप का चश्मा लाई थी.” उन्होंने दावा किया कि भीड़ के कारण वह पोस्टर पर मोदी की तस्वीर ठीक से नहीं देख पाईं.







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button