खबर

CBSE Supplementary Exam 2026: परीक्षा हॉल जाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, एक गलती से रिजल्ट हो सकता है खराब | CBSE Supplementary Exam 2026 CBSE Exam Tips How to pass CBSE Supplementary Exam



CBSE Supplementary Exam Tips 2026 : सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 अब ज्यादा दूर नहीं है. ऐसे में छात्र दिन-रात पढ़ाई कर रहे हैं, ताकि अच्छे नंबर से पास हो सकें. दोबारा मिला यह मौका उनका बेकार न चला जाए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी पूरी तैयारी होने के बावजूद स्टूडेंट्स अपने मन मुताबिक नंबर नहीं ला पाते? इसकी वजह पढ़ाई में कमी नहीं, बल्कि एग्जाम वाले दिन अनजाने में की जानी गलतियां हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि परीक्षा के दिन आपको किन 5 बातों का ध्यान रखकर अपने रिजल्ट को बेहतर कर सकते हैं. 

इन 5 गलतियों से बचें

लेट-लतीफी से बचें

सबसे बड़ी बात आप एग्जाम सेंटर पर समय पर पहुंचें. क्योंकि देर से पहुंचने का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि छात्र घबरा जाता है और उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है. इससे परीक्षा हॉल में बैठते ही तनाव में आ जाता है. इसलिए हमेशा घर से एक्स्ट्रा समय लेकर निकलें.

एडमिट कार्ड और इंस्ट्रक्शन्स पर दें पूरा ध्यान

एडमिट कार्ड को संभालकर रखें, क्योंकि इसके सहारे ही आप परीक्षा हॉल में प्रवेश पाते हैं. इसके साथ ही उस पर लिखे सभी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ लीजिए, ताकि केंद्र पर जाकर किसी तरह की बहस या परेशानी का सामना न करना पड़े.

रिवीजन करिए, नया कुछ न पढ़ें

परीक्षा से ठीक पहले जो आपने पहले से पढ़ा है, बस उसी के नोट्स देखें और रिवाइज करें. शांत दिमाग ही आपको सही जवाब लिखने में मदद करेगा.

पेपर हल करने की सही स्ट्रैटेजी

पूरे प्रश्न पत्र को एक बार सरसरी नजर से पढ़ें. जिन क्वेश्चन के आंसर आपको बहुत अच्छे से आते हैं, उन्हें पहले हल करिए. वहीं, अगर कोई प्रश्न समझ नहीं आ रहा है, तो उस पर अटकिए नहीं, उसे बाद के लिए छोड़ दीजिए. जो आ रहा है उसे पहले हल करिए.

खुद पर रखें भरोसा

परीक्षा के माहौल में शांत रहना सबसे बड़ा हथियार है. खुद पर और अपनी तैयारी पर पूरा विश्वास रखिए. पॉजिटिविटी के साथ पेपर देंगे, तो कठिन सवाल भी आसान लगने लगेंगे. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में जरूर सफल होंगे.

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, छात्रों को मिलेगा बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ काम करने का मौका, जानिए कैसे




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button