खबर

एवेंजर्स, आयरन मैन और स्पाइडर मैन जैसे सुपरहीरो में जुड़ा एक और नाम, 5700 करोड़ की फिल्म देने वाले हीरो की हुई एंट्री | marvel announced Ghost Rider Film Starring Ryan Gosling who gave 5700 crore film amid Avengers, Iron Man and Spider-Man success  


नई दिल्ली:

मार्वल के सुपरहीरो की गिनती में एक नया नाम जुड़ गया है. अब तक इस लिस्ट में आयरन मैन, एवेंजर्स, हल्क, थॉर, कैप्टन अमेरिका, एंट मैन, डॉक्टर स्ट्रेंच और स्पाइडर मैन का नाम शामिल था. लेकिन अब इसमें घोस्ट राइडर का नाम भी जुड़ने वाला है. दरअसल, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में मार्वल स्टूडियोज के ब्लॉकबस्टर ‘हॉल H’ पैनल के दौरान, मार्वल स्टूडियोज के प्रेसिडेंट केविन फीगी ने घोषणा की कि एक नई ‘घोस्ट राइडर’ फिल्म बन रही है, जो 2028 में सिनेमाघरों में आएगी.

मार्वल स्टूडियोज में रयान गोसलिंग की एंट्री

घोस्ट राइडर 2028 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसकी जानकारी देते हुए मार्वल स्टूडियोज के प्रेसिडेंट ने खुलासा किया कि इस फिल्म में रयान गोसलिंग मुख्य भूमिका में होंगे और शॉन लेवी इसे डायरेक्ट करेंगे. एक्टर रयान ने इस ऐलान पर कहा, “वाह, क्या यह सच में हो रहा है? जैसा कि आप जानते हैं, यह एक ऐसा किरदार है जिसे मैं बहुत लंबे समय से निभाना चाहता था. सिर्फ एक डायरेक्टर ही घोस्ट राइडर को स्क्रीन पर ला सकते हैं.  

ghost rider, ryan gosling

ये भी पढ़ें- हर शादी की शान बना करिश्मा कपूर का 30 साल पुराना गाना, 6 मिनट के सॉन्ग को उदित नारायण ने बनाया ब्लॉकबस्टर

रयान गोसलिंग की फिल्में

Latest and Breaking News on NDTV

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रयान गोसलिंग ने अभी तक कोई मार्वल मूवी नहीं की है. घोस्ट राइडर उनकी पहली फिल्म होगी. हालांकि वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं. प्रॉजेक्ट हेल मैरी ने 5700 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल की थी. बार्बी 2023 में रिलीज हुई थी, जिसने 1720 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. वहीं इसके अलावा उनकी हिट फिल्मों में ला ला लैंड, द ग्रे मैन और द फॉल गाय का नाम भी शामिल है. 

मार्वल की अपकमिंग फिल्में

मार्वल की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो 31 जुलाई 2026 को टॉम हॉलेंड की स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे रिलीज होने वाली है. जबकि 18 दिसंबर 2026 को  रॉबर्ट डाऊनी जूनियर की एवेंजर्स डूम्स डे रिलीज होने वाली है.  वहीं 17 दिसंबर 2027 में एवेंजर्स सीक्रेट वॉर्स रिलीज होगी.   

ये भी पढ़ें- 197 दिन से जियो हॉटस्टार पर नंबर वन सीरीज, 8 एपिसोड में इश्क और धोखे का खेल, एक्ट्रेस ने कहा- बिहार में कई लड़कियों को ऐसे हालात से गुजरते देखा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button