खबर

किशोर कुमार की आवाज, अमिताभ-जीनत की जोड़ी और 3 मिनट 54 सेकंड का जादू, जिस गाने को देव आनंद ने किया था रिजेक्ट, 48 साल बाद भी है सदाबहार | 48 years old timeless song khai ke paan banaras wala became a evergreen song of Kishore Kumar career Amitabh Zeenat chemistry made it perfect Dev Anand rejected this song make history



नई दिल्ली:

बॉलीवुड के इतिहास में कई ऐसे सदाबहार गाने बने हैं, जिन्होंने फिल्मों से ज्यादा अपनी जगह लोगों के दिलों मे बनाई है. आज हम आपको एक ऐसे ही बॉलीवुड गाने के बारे में बताएंगे जिसको उस वक्त के दिग्गज कलाकारों में से एक देवा आनन्द ने अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया था. हम बात कर रहे हैं गाने ‘खइके पान बनारस वाला’ की, जिसे अमिताभ और जीनत अमान स्टारर फिल्म ‘डॉन’ मे लिया गया था.

शायद ही आपको पता हो कि खइके पान बनारस वाला गाना जो इस फिल्म के सुपरहिट गानों मे से एक था. इस फिल्म के लिए बना ही नहीं था. ये गाना देवा आनन्द की फिल्म के लिए बनाया गया था. जीनत अमान ने एक पोस्ट कर के इस गाने के बारे में बताया कि कैसे ये गाना उनकी फिल्म में आया, तो इसने इतिहास रच दिया. जो आज भी लोगों के पसंदीदा गानों की लिस्ट में शामिल है. 

जिस गाने को देव आनंद ने नहीं दी थी जगह

जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर के बताया कि, ‘खइके पान बनारस वाला‘ गाना देवा आनन्द की फिल्म बनारसी बाबू के लिए बनाया गया था. लेकिन देव साहर को ये गाना पसंद नहीं आया था. उन्हें लगा कि ये गाना फिल्म की कहानी और उनके रोल पर फिट नहीं बैठता है. यही वजह थी कि इसको फिल्म से हटा दिया गया. बाद में यह गाना निर्माता-लेखक जोड़ी सलीम-जावेद और डॉन की टीम तक पहुंचा. 

डॉन में शामिल होते ही बदल गई कहानी

जीनत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, डॉन फिल्म के डायरेक्टर चंद्र बरोट ने अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी. लेकिन उनको लगा कि सेकंड हॉफ में फिल्म में कुछ हल्कापन और एंटरटेनमेंट चाहिए. इसके बाद इस गाने को फिल्म से जोड़ा गया. इस गाने को महबूब स्टूडियो में शूट किया गया था. इस गाने में अमिताभ बच्चन पान खाकर पूरे मस्ती भरे अंदाज में नजर आते हैं. उनका डांस, एक्सप्रेशन और बनारसी अंदाज दर्शकों को इतना पसंद आया कि यह गाना फिल्म की सबसे बड़ी पहचान बन गया.

ये भी पढ़ें: 61 साल पुराना क्लासिक गाना, कश्मीर में शिकारे पर नंदा, चांदनी में नहाई रात और लता मंगेशकर की आवाज- प्लेलिस्ट में टॉप पर रहता है ये सॉन्ग

किशोर कुमार की आवाज ने लगाए चार चांद, अमिताभ-जीनत की जोड़ी आई पसंद

3 मिनट 54 सेकंड के इस लंबे गाने के बोल जाने-माने गीतकार अंजान ने लिखे थे और इसको म्यूजिक दिया था कल्याणजी-आनंदजी ने. किशोर कुमार ने अपनी शानदार आवाज का जादू चलाया. उनका मस्ती भरा अंदाज, गायकी और एनर्जी ने इस गाने को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. आज भी किसी शादी, पार्टी या स्टेज शो की बात हो, तो यह गाना लोगों के पैरों को थिरकने पर मजबूर कर देता है. इस गाने में लोगों को अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की जोड़ी भी खूब पसंद आई है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और अमिताभ का बेफ्रिक अंदाज और उनके डांस ने इस गाने को जस्टिस दी और दर्शकों ने भी इसे खूब पसंद किया. 

48 साल बाद भी नहीं पड़ा जादू फीका

इस गाने को रिलीज हुए लगभग 48 साल हो गए हैं. इसके बाद भी ‘खइके पान बनारस वाला’ का क्रेज लोगों के बीच कम नहीं हुआ है. ये गाना आज भी फैमिली फंक्शन, शादी-पार्टी, स्टेज शो और सोशल मीडिया पर अक्सर सुनाई देता है. आज भी इस गाने को उतना ही पसंद किया जाता है, जितना आज से 48 साल पहले इस गाने को प्यार मिला था. यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस गाने को एक फिल्म ने ठुकरा दिया था, उसी ने दूसरी फिल्म में जाकर इतिहास रच दिया. 

डॉन फिल्म का बजट और कमाई, डॉन 2 में फिर आया गाना

डॉन फिल्म के बजट की बात करें तो ये फिल्म तब 70 लाख में बनी थी. इस फिल्म ने लगभग 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी. साल 2006 में आई शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म डॉन 2 में भी इस गाने को लिया गया था. हालांकि गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे, शंकर-एहसान-लॉय के संगीत के साथ उदित नारायण की आवाज ने इस गाने को दोबारा गाया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button