खबर

Mangal Gochar: 24 जुलाई को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे मंगल, मेष समेत इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ | mangal gochar 2026 mars transit in mrigashira nakshatra



वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का सेनापति कहा जाने वाला मंगल ग्रह 24 जुलाई 2026 को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और नेतृत्व का कारक माना जाता है. 24 जुलाई 2026 को मंगल रोहिणी नक्षत्र से निकलकर अपने ही नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश करेंगे. मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि मंगल गोचर से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

मेष राशि

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी और करियर में तरक्की के योग बनेंगे. कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. संतान पक्ष से भी अच्छी खबर मिल सकती है और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला माना जा रहा है. व्यापार में आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. काम के सिलसिले में यात्रा के भी योग बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश राहत भरा समय लेकर आ सकता है. लंबे समय से चली आ रही समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होंगी. भाग्य का साथ मिलेगा, पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा. साथ ही घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है.

यह भी पढ़ें:-  Vastu Tips: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन? स्टडी रूम में रखें ये 5 चीजें, बढ़ेगा फोकस

यह भी पढ़ें:- Grah Gochar 2026: मेष समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकाएगा गजलक्ष्मी राजयोग, करियर में मिलेगा बड़ा लाभ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button