मध्य प्रदेश

‘लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे’, सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल


मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बीच एक वायरल वीडियो से सियासी हलचल तेज कर दी है. यह वीडियो मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश शुक्ला से जुड़ा है. वीडियो में एक युवक कहता सुनाई दे रहा है कि ‘हम लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे. हम मारपीट करेंगे और पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे.’ यानी वह कथित तौर पर जनता के साथ मारपीट कर उनसे अपने दल के पक्ष में मतदान करवाने की बात कहता सुनाई दिया. वहीं, मंत्री राकेश शुक्ला यह सुनकर हंसते, ‘अरे वाह’ बोलते और उसकी पीठ थपथपाकर उसे प्रोत्साहित करते दिखे. इसके बाद से एमपी में राजनीति गरमा गई.

उपचुनाव के बीच कांग्रेस ने अब इस वीडियो के जरिए मामले को भुनाना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने बीजेपी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस मामले में बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “हमने भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं.”

यह भी पढ़ें: भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला

फिलहाल, बीजेपी की ओर से इसपर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसके स्त्रोत की पुष्टि भी नहीं की जा सकती. हालांकि, कांग्रेस ने इस वीडियो के आधार पर बीजेपी पर हमला बोलाना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, “मंत्रिमंडल में एक मंत्री है राकेश शुक्ला नाम का, उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि लट्ठ मारकर वोट लेंगे. बीजेपी सरकार सुन ले, कांग्रेस चूड़ी पहनकर नहीं बैठी है. हमारी बाजुओं में भी दम है. आओ दो-दो हाथ कर लें.” कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, “इस वायरल वीडियो के जरिए बीजेपी ने अपना चाल चरित्र और चेहरा उजागर कर दिया.”

‘लट्ठ का जवाब मेरे देश का नौजवान देगा’- सज्जन सिंह वर्मा

चुनी हुई सरकारों को भ्रष्टाचार के पैसे से विधायक खरीद के गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक… ऐसे कितने राज्य हैं जहां इनकी सरकारें नहीं बन पाईं तो उन्होंने विधायकों को पैसे से खरीद लिया. अब लट्ठ के जोर पर वोट लेने की बात कर रहे हैं. अब लट्ठ का जवाब तो मेरे देश का नौजवान देगा, जिसके सिर तुमने दिल्ली की सड़कों पर लाठियों से फोड़े हैं. वो बताएगा कि लट्ठ क्या होता है.

यह भी पढ़ें: रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button