
कई लोगों की सुबह की शुरुआत ताजगी के बजाय सिरदर्द के साथ होती है. आंख खुलते ही सिर भारी लगना, कनपटी में दर्द या पूरे सिर में दबाव महसूस होना पूरे दिन का मूड खराब कर देता है. अक्सर लोग इसे नॉर्मल थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं.
खराब नींद से लेकर डिहाइड्रेशन, स्ट्रेस और कुछ हेल्थ इश्यूज भी इसकी वजह बन सकते हैं. आइए जानते हैं कि सुबह उठते ही सिरदर्द क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है-
सुबह उठते ही सिरदर्द क्यों होता है? जानिए इसके 6 बड़ी वजह
मोर्निंग हेडएक के कारण
अधूरी नींद: सुबह होने वाले सिरदर्द की सबसे आम वजह खराब या अधूरी नींद है. देर रात तक मोबाइल चलाना, भरपूर नींद न लेना या रात में बार-बार नींद टूटना दिमाग को पूरा आराम नहीं दे पाता. इसका असर सुबह सिरदर्द के रूप में दिखाई देता है.
स्लीप एपनिया: एक बड़ी वजह हो सकती है स्लीप एपनिया. इस समस्या में सोते समय सांस बार-बार रुकती है. जिससे शरीर और दिमाग को सफिशिएंट ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. ऐसे लोगों को अक्सर सुबह उठते ही सिरदर्द और थकान महसूस होती है.
डिहाइड्रेशन: शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी सिरदर्द का कारण बन सकती है. रातभर पानी न पीने या गर्म मौसम में शरीर से ज्यादा पानी निकलने पर सुबह सिर भारी लग सकता है.
दांत पीसने या जबड़े कसना : कुछ लोगों को नींद में दांत पीसने या जबड़े कसकर रखने की आदत होती है. इससे जबड़े और सिर की मसल्स पर दबाव बढ़ता है. जो सुबह दर्द की वजह बन सकता है.
ब्लड प्रेशररू इसके अलावा सुबह के समय ब्लड प्रेशर बढ़ना, ज्यादा स्ट्रेस या चिंता और पेन रिलीवर दवाओं का बार-बार इस्तेमाल भी सुबह के सिरदर्द से जुड़ा हो सकता है. अगर दर्द रोजाना हो रहा है तो इसकी वजह जानना जरूरी है.

Photo Credit: AI-Generated Image
सुबह के सिरदर्द से कैसे बचें?
- अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी नींद की आदतों पर ध्यान दें.
- रोज एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें और रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें.
- सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें.
- दिनभर पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है ताकि शरीर में पानी की कमी न हो.
- रात में शराब और जरूरत से ज्यादा कैफीन लेने से बचें.
- अगर आपको खर्राटे आते हैं, नींद में सांस रुकने की समस्या है या दांत पीसने की आदत है तो डॉक्टर से सलाह लें.





