

Nagarjuna Tabu reunion: 90 के दशक में अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से आग लगाने वाली साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और बॉलीवुड की ‘क्रू’ एक्ट्रेस तब्बू की जोड़ी पूरे 28 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने लौट रही है.नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni) की 100वीं फिल्म किंग 100 में दोनों की जोड़ी नजर आने वाली है. तब्बू इस फिल्म में अपने सीरियस रोल्स के इतर एक विलेन के किरदार में नजर आएंगी. ये जोड़ी आखिरीबार 1988 की तेलुगु फिल्म ‘आविदा मां आविदा’ में साथ नजर आएं थे.उससे पहले दोनों ने 1996 की हिट फिल्म ‘निन्ने पेल्लाडाटा’ में भी साथ काम किया था.
नागार्जुन से टकराएंगी ‘लेडी विलेन’ तब्बू
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में तब्बू एक नेगेटिव किरदार के रूप में नजर आने वाली है. फिल्म में तब्बू कोई सीधी-सादी हीरोइन नहीं, बल्कि एक बेहद खतरनाक और पावरफुल विलेन (Antagonist) के रोल में नज़र आने वाली हैं. तब्बू के पूरे करियर में यह बहुत ही कम मौकों में से एक होगा जब वह एक फुल-फ्लेज्ड नेगेटिव किरदार निभाएंगी. ‘अंधाधुन’ जैसी फिल्मों में ग्रे शेड्स दिखाने के बाद, अब उनका यह विलेन अवतार नागार्जुन के पसीने छुड़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
शेड्यूल 1 की शूटिंग पूरी
इस फिल्म को लेकर हाल ही में तब्बू ने अपने इसंटाग्राम को लेकर इसकी तस्वीरें शेयर की थी.साथ ही कन्फर्म किया था कि फिल्म के पहले पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है. उन्होंने शेयर की गई पोस्ट में लिखा कि- शेड्यूल 1 की शूटिंग पूरी हुई. End of sched 1 #king100#telgutravils. जिसे देखकर फैंस बेहद खुश है कि एक बार फिर 28 साल बाद दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर साथ देखने को मिलेगा.
बता दें कि फिल्म किंग 100 का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है क्रू मेंबर अब दूसरे शेड्यूल की तैयारी में है . फिल्म 15 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: OTT पर सेंसरशिप का चक्कर: क्या सच में ‘सतलुज’ जैसे विवादों का हल सेंसर बोर्ड है?





