खबर

4000 करोड़ी रामायण का गणेश चतुर्थी पर आया पहला गाना, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में सुनें जय जय राम | Ramayana first song jai jai ram released on Ganesh Chaturthi sung by Arijit Singh and Shreya Ghoshal in 4000 crore film siya ram poster



नई दिल्ली:

4000 करोड़ के बजट में बनीं रामायण दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है, जिसका पिछले दिनों ट्रेलर रिलीज किया गया था. वहीं रणबीर कपूर, अरुण गोविल, साई पल्लवी, रवि दुबे से लेकर यश की झलक देखने को मिली थी. वहीं अब फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है. दरअसल, गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनीं रामायण का पहला गाना जय जय राम एक नए पोस्टर के साथ रिलीज कर दिया गया है, जिसे बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है. इस गाने को आते ही फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. 

गणेश चतुर्थी पर आया रामायण का पहला गाना 

रामायण के मेकर्स ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर सिया और राम (साई पल्लवी और रणबीर कपूर ) का पोस्टर रिलीज किया, जिसके बाद जय जय राम गाना भी रिलीज किया गया, जो रामायण का पहला गाना है. इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है. लिरिक्स डॉक्टर कुमार विश्वास और सिंगर श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह हैं. 

ये भी पढ़ें- गणेश जी की आरती से लेकर गणपति बप्पा को घर लाने तक, बॉलीवुड के इन 10 गानों के बिना अधूरा है गणेश चतुर्थी का उत्सव

रामायण की कास्ट

रामायण में रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं, जो श्रीराम और माता सीता के रोल में नजर आ रहे हैं. रवि दुबे पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. जबकि राजा दशरथ के रोल में 90 के दशक के राम यानी अरुण गोविल नजर आएंगे. शूर्पणखा रकुलप्रीत सिंह और साउथ सुपरस्टार यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे. 

दो पार्ट में रिलीज होगी रामायण

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 4000 करोड़ के महंगे बजट में बनीं रामायण दो भागों में रिलीज होने वाली है, जिसका पहला भाग नवंबर 2026 और दूसरा भाग अक्टूबर 2027 में आने की उम्मीद है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह मेगा-बजट फिल्म 6 नवंबर को दीपावली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- सात फेरों के सात वचन याद दिलाता है 44 साल पुराना सुपरहिट गाना, आशा भोसले की आवाज में अमर, हर शादी की है शान

ये Video भी देखें: Sai Pallavi Ramayan controversy: साई पल्लवी की हिंदी ने डाला रामायण पर संकट!






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button