खबर

40 साल पुराने हॉरर नॉवेल पर बनी सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान, जोकर ने गरीब-बेरोजगारों को बनाया कातिल | IT Welcome To Derry will return for Season Two horror show based on 40 year old horror novel Joker turns poor and unemployed into killers



नई दिल्ली:

स्टीफन किंग की बेस्टसेलर हॉरर नॉवेल ‘IT’ पर आधारित सुपरहिट सीरीज ‘IT: Welcome to Derry’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. HBO ने आधिकारिक रूप से सीरीज के दूसरे सीजन को हरी झंडी दे दी है. वार्नर ब्रदर्स के आधिकारिक अकाउंट ने सोशल मीडिया पर एक टीजर वीडियो के साथ यह ऐलान किया, जिसमें डेरी शहर का सीन 1962 से पीछे जाते हुए 1935 तक पहुंचता है. पोस्ट में सिर्फ इतना लिखा गया, ‘1935. IT Welcome To Derry का दूसरा सीजन लौटेगा.’

IT Welcome To Derry सीरीज का पहला सीजन अक्तूबर 2025 में प्रीमियर हुआ था और HBO Max पर यह प्लेटफॉर्म के इतिहास में सबसे सफल प्रीमियरों में शामिल रहा. सीजन 1 मुख्य रूप से 1962 में सेट था, जहां डेरी शहर के निवासी पेनवाइज नामक भयानक क्लोन के आतंक का सामना करते हैं. अब सीजन 2 समय में 27 साल पीछे जाकर 1935 में सेट होगा, जो अमेरिका के ग्रेट डिप्रेशन का दौर है.

क्या होगी दूसरे सीजन की कहानी

बताया जा रहा है कि सीजन 2 ब्रैडली गैंग के खूनी नरसंहार पर केंद्रित होगा. ब्रैडली गैंग बैंक लुटेरों का एक समूह था, जो डेरी शहर में गोला-बारूद खरीदने के लिए रुका और वहां उसका बुरा हाल हो गया. स्टीफन किंग के मूल उपन्यास में यह घटना डेरी के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में शामिल है, जहां शहर के लोग खुद हिंसा में शामिल हो जाते हैं. क्रिएटर्स का कहना है कि डिप्रेशन के दौर की गरीबी, बेरोजगारी और हताशा इस सीजन को और भी डरावना बनाएगी. लोग जिंदा रहने के लिए हर संघर्ष करेंगे और यही डर पेनवाइज के लिए उपजाऊ जमीन साबित होगा.

शो के पीछे एंडी मसचिएटी और बारबरा मसचिएटी वापस लौट रहे हैं, जिन्होंने पहले ‘IT’ फिल्म्स को निर्देशित किया था. HBO Max के हेड ऑफ ओरिजिनल प्रोग्रामिंग सारा ऑब्रे ने कहा कि वे डेरी की ठंडी दुनिया में वापस लौटने और पेनवाइज की कहानी को और गहराई से एक्सप्लोर करने के लिए उत्साहित हैं.

कौन  बना रहा है वेब सीरीज

मसचिएटी बंधु पहले से तीन सीजन का प्लान रख चुके हैं. पहला सीजन 1962 (ब्लैक स्पॉट की आग), दूसरा 1935 (ब्रैडली गैंग नरसंहार) और संभावित तीसरा 1908 (किचनर आयरन वर्क्स विस्फोट) पर आधारित होगा. ये घटनाएं किंग के उपन्यास से ली गई हैं और पेनवाइज के 27 साल के चक्र को दर्शाती हैं.

कास्टिंग की घोषणा अभी नहीं हुई है. सीजन 1 में बिल स्कार्सगार्ड ने पेनवाइज का रोल दोबारा निभाया था और उनके लौटने की उम्मीद जताई जा रही है. नए किरदारों के साथ कुछ पुराने पात्रों के युवा संस्करण भी दिख सकते हैं. इसे भारत में जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

यह सीरीज सिर्फ डरावनी कहानी नहीं, बल्कि डेरी शहर की पीढ़ियों तक फैली हिंसा को दिखाती है. यह घोषणा स्टीफन किंग यूनिवर्स के प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण पल है. डेरी की अंधेरी कहानी अब और पीछे जाकर अपनी जड़ों की ओर बढ़ रही है.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button