खबर

3 बिजनेस आपको करा सकते हैं तगड़ी कमाई, बस वन टाइम इन्वेस्टमेंट का है फॉर्मूला | 3 Small businesses Laundry Scrap and Parking can earn good profits based on one-time investment formula


3 बिजनेस आपको करा सकते हैं तगड़ी कमाई, बस वन टाइम इन्वेस्टमेंट का है फॉर्मूला

तीन छोटे बिजनेस वन टाइम इनवेस्टमेंट का फॉर्मूला

NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

कई ऐसे बिजनेस है जो दिखने में तो बोरिंग सा लगता है. लेकिन इसमें मुनाफा तगड़ा होता है. बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले इसकी जरूरी बारिकियों को समझना होगा. मार्केट स्टडी इसमें सबसे पहली शर्त होती है. अगर आप मार्केट की जरूरतों को समझ जाएंगे तो छोटा से छोटा बिजनेस भी आपको तगड़ी कमाई देगा. बोरिंग सा लगने वाले ऐसी तीन बिजनेस है जिसमें वन टाइम इन्वेस्टमेंट का फॉर्मूला अपनाया जाता है, इसके बाद यह तगड़ा रिटर्न देता है.

पार्किंग बिजनेस

अगर आपके पास खुद का छोटा सा प्लॉट है या लीज एग्रीमेंट की जमीन है तो आप नगर निगम की परमिशन से पार्किंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. शहर की भीड़ भाड़ वाले इलाके में लोग सुरक्षित पार्किंग की तलाश करते हैं. यह आपके मुहल्ले में भी हो सकता है. आप जमीन की बाउंड्री करके बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इसमें आप सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवा सकते हैं. पार्किंग के बिजनेस में प्रति घंटे के हिसाब से कमाई होती है. यानी यह कम समय में आपको मुनाफा देने लगेगा. आप चाहें तो सरकारी विभाग में निकाले जाने वाले पार्किंग टेंडर के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं.

लांड्री का बिजनेस

लांड्री का बिजनेस मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रहा है. भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास लांड्री के लिए समय नहीं मिल पाता है. शहर में रहने वाले और रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों के पास कपड़े धुलने और प्रेस करने का समय नहीं होता है. वहीं ड्राइक्लीनिंग की भी भारी डिमांड है. ऐसे में आपके लांड्री का बिजनेस काफी सफल होगा. इसके लिए आपको कुछ उपकरण लेने होंगे जैसे वॉशिंग मशीन, ड्रायर, फिनिशिंग टेबल और स्टीम प्रेसिंग मशीन. आप छोटे जगह पर सेटअप लगा सकते हैं. आप रेंट पर कोई जगह ले सकते हैं. आपको केवल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट का लाइसेंस लेना होगा.

स्क्रैप का बिजनेस

स्क्रैप का बिजनेस इन दिनों काफी तेजी से बढ़ा है. लोगों के पास इतने स्क्रैप होते हैं जिसे रखने की जगह तक नहीं होती है. आप रिसाइकिल यूनिय से संपर्क कर सकते हैं और एक छोटा सा यार्ड बनाकर आप स्क्रैप का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आप लोकल स्कैप फेरीवालों से बात कर स्क्रैप का माल इक्ट्ठा कर सकते हैं. आपको यार्ड तक स्क्रैप का सामान पहुंचा देगा. इसके बाद आपको इसे रिसाइकिल यूनिट तक पहुंचाना होगा. यह बिजनेस धीरे-धीरे काफी बड़ा हो जाएगा. आपको इसके लिए ट्रेड लाइसेंस और प्रदूषण बोर्ड का NOC लेना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ेंः घर खरीदने के लिए सही समय का चयन कैसे करें? इन तीन बातों से समझना होगा आसान




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button