खबर

100 करोड़ की MD ड्रग फैक्ट्री पर बड़ा खुलासा, किराए पर लिया था फॉर्म हाउस | Nagaur Rs 100 crore MD Drug factory farmhouse had been rented


राजस्थान के नागौर में 100 करोड़ रुपये की कथित MD फैक्ट्री मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है. मुख्य आरोपी महावीर ने जोधपुर रोड पर ड्रग फैक्ट्री संचालित करने के लिए फार्म हाउस किराए पर लिया था. पुलिस ने फार्म हाउस मालिक राजीव कुमार भाटी और कुचेरा थाना क्षेत्र के रूण गांव निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया है. वहीं मुख्य आरोपी महावीर की थार गाड़ी भी जब्त की गई है. पूरे मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

फॉर्म हाउस मालिक भाटी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी महावीर ने जोधपुर रोड स्थित फार्म हाउस को ड्रग फैक्ट्री संचालित करने के लिए किराए पर लिया था. यह फार्म हाउस राजीव कुमार भाटी का बताया जा रहा है, जिसे सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नागौर पुलिस ने मुख्य आरोपी महावीर की थार गाड़ी भी जब्त की है.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं कुचेरा थाना क्षेत्र के रूण गांव निवासी जितेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी महावीर ने कथित तौर पर ड्रग फैक्ट्री से जुड़े लोगों के बीच लाभ का हिस्सा पहले से तय कर रखा था. मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के साथ चेन सिस्टम की पड़ताल कर रही है.

210 लीटर बरामद हुए थे केमिकल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसाराम चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग फैक्ट्री से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि नागौर पुलिस की स्पेशल टीम ने दबीश देकर फैक्ट्री से 5 किलो 418 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एचडी और एमडी बनाने में प्रयुक्त होने वाले कैफीन 2 किलो 744 ग्राम, 24 प्रकार के विभिन्न केमिकल 210 लीटर बरामद किए. वही एमडी बनाने की आधुनिक मशीन, थर्मामीटर, सेनेटरी फनल, मैग्नेटिक स्टेचर पीएच मीटर सहित अन्य सामान बरामद किया. (नागौर से लोकेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढे़ं-

15 अगस्त को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर PAK नागरिक को BSF ने दबोचा

पुलिस की वर्दी की चाहत में दांव पर लगा दी भाई की सरकारी नौकरी, अब दोनों पहुंच गए जेल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button