खबर

हरियाणा की बेटी अभिजीत कौर बिहार जाकर बनीं DSP, UPSC नहीं निकला तो BPSC क्रैक कर डाली | abhijeet kaur haryana girl became bihar dsp now Saraiya SDPO


बिहार पुलिस की डीएसपी अभिजीत कौर इन दिनों चर्चा में हैं. इसकी वजह यह है कि उन्हें बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया अनुमंडल का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नियुक्त किया गया है. उन्होंने सरैया SDPO पद पर पूर्व SDPO गरिमा के स्थान पर कार्यभार संभाला है. अभिजीत कौर मूल रूप से हरियाणा के करनाल की रहने वाली हैं. उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास कर बिहार पुलिस के 64वें बैच में DSP का पद हासिल किया था.  

abhijeet kaur haryana girl became bihar dsp now Saraiya SDPO

abhijeet kaur haryana girl became bihar dsp now Saraiya SDPO

बिहार पुलिस में DSP बनने वाली हरियाणा की बेटी अभिजीत कौर की सफलता की कहानी काफी प्रेरणादायक है. उनका सपना भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी बनने का था. इसके लिए उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. उन्होंने UPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास की और मुख्य परीक्षा भी लिखी, लेकिन इंटरव्यू चरण के बाद अंतिम चयन नहीं हो सका. इसके बाद उन्होंने प्लान-बी के तौर पर BPSC परीक्षा में भाग लिया और सफलता हासिल कर बिहार पुलिस में DSP बन गईं.

सरैया SDPO बनने के बाद चर्चा में आईं

हाल ही में अभिजीत कौर को सरैया SDPO के पद पर तैनात किया गया. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह अपने कार्यालय में काम करती नजर आ रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “In my element.” उनकी इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें सरैया SDPO बनने की बधाई दी. साथ ही लोगों ने उनकी कार्यशैली और पुलिसिंग की भी सराहना की. 

Latest and Breaking News on NDTV

करनाल से दिल्ली और फिर बिहार तक का सफर

मीडिया से बातचीत में अभिजीत कौर ने बताया कि वह हरियाणा के करनाल की रहने वाली हैं. उनका परिवार करनाल के सेक्टर-13 में रहता है. उनके माता-पिता दोनों राजकीय शिक्षक हैं. उनकी स्कूली शिक्षा करनाल में ही हुई. इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आ गईं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज से गणित (मैथमेटिक्स ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली से ही समाजशास्त्र में परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएशन) किया. इसी दौरान उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. पहले प्रयास में वह UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास करने में सफल रहीं और एक बार मुख्य परीक्षा भी लिखी. हालांकि अंतिम चयन नहीं हो सका. इसी दौरान उन्होंने BPSC परीक्षा में भी अपनी किस्मत आजमाई और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली.

बिहार को समझकर बनाई सफलता की रणनीति

अभिजीत कौर का कहना है कि हरियाणा से होने के कारण बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करना उनके लिए आसान नहीं था. बिहार की अर्थव्यवस्था, भूगोल, इतिहास और संस्कृति को समझने के लिए उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि BPSC की प्रारंभिक परीक्षा तो UPSC की तैयारी के आधार पर ही पास कर ली थी, लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए बिहार-केंद्रित रणनीति अपनानी पड़ी. उन्होंने बिहार का इतिहास, भूगोल, आर्थिक सर्वेक्षण, बजट और सांस्कृतिक पहलुओं का गहराई से अध्ययन किया.

अभिजीत कौर की मेहनत रंग लाई और 64वीं बीपीएससी परीक्षा में उन्हें 130वीं रैंक प्राप्त हुई. इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन बिहार पुलिस में DSP पद के लिए हुआ. आज वह राज्य पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं.

UPSC में असफलता के बाद नहीं मानी हार

अभिजीत कौर की कहानी उन अभ्यर्थियों के लिए भी एक सीख है, जो किसी एक परीक्षा में असफल होने के बाद निराश हो जाते हैं. UPSC में अंतिम सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा और वैकल्पिक रास्ते पर आगे बढ़ते हुए BPSC परीक्षा में सफलता हासिल की. आज वही अभिजीत कौर बिहार पुलिस में DSP के रूप में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और अपने काम से अलग पहचान बना रही हैं. 

यह भी पढ़ें- सरकारी स्‍कूल में पढ़कर SDM बनी शीतल यादव, अफसर बेटी का स्‍वागत करने पूरा गांव उमड़ा


 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button