खबर

हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश….कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड के किन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, जानें | Uttarakhand up school band closed August Kanwar Yatra Haridwar Rishikesh Meerut Ghaziabad Etah


हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश....कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड के किन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, जानें

एटा में सावन शनिवार-सोमवार रहेगी स्कूलों की छुट्टी

कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों बंद रहने वाले हैं. हरिद्वार में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कॉलेज 30 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद रहेंगे. इसी तरह से ऋषिकेश में भी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. यहां के भी कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद हैं. हालांकि इस दौरान कई स्कूल ऑनलाइन क्लासेस लगा रहे हैं. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मेरठ, एटा, गाजियाबाद जिलों में भी शिक्षण संस्थान 12 अगस्त तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. मेरठ जिलाधिकारी वी.के. सिंह के आदेश के बाद सोमवार से सभी स्कूल और कॉलेज 12 अगस्त तक बंद रहेंगे.

गाजियाबाद में स्कूल बंद

गाजियाबाद प्रशासन ने भी नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों को 4 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है. मेरठ प्रशासन ने 3 अगस्त से 12 अगस्त तक सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं. हांलिक पहले से तय परीक्षाएं समय पर ही होंगी. 

कहां-कहां रहेंगे स्कूल बंद

  1. मेरठ- 3अगस्त से 12 अगस्त स्कूल-कॉलेज बंद
  2. गाजियाबाद- 4अगस्त से 12 अगस्त बंद स्कूल कॉलेज बंद
  3. बरेली: सावन के हर सोमवार रहेगी छुट्टी
  4. एटा: सावन शनिवार-सोमवार रहेगी छुट्टी
  5. मुरादाबाद : सावन के पहले सोमवार पर छुट्टी
  6. मुजफ्फरनगर – 3 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

दरअसल कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव के भक्त पैदल यात्रा करके हरिद्वार से पवित्र गंगा जल अपने घरों में ले जाते हैं. जिसके कारण प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक लग जाता है. ट्रैफिक से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में कल से स्कूल बंद, कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ समेत इन जिलों में भी रहेगी छुट्टी




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button