खबर

सुहागरात पर ही असली चेहरा दिखाया, मां को पीट-पीटकर मार डाला… बहन को खोने वाली प्रज्ञा मिश्रा ने बताई जीजा की करतूत | pragya mishra shared emotional facebook post revealing mother condition murder of female icici officer in lucknow


लखनऊ:

लखनऊ के गोमतीनगर में हुए डबल मर्डर और आत्महत्या के मामले में पत्रकार और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने भावुक फेसबुक पोस्ट करके घर की स्थिति के बारे में बताया है. उन्होंने लिखा कि घटना की जानकारी उन्होंने अब तक अपनी मां को नहीं दी है, उन्हें झूठ बोलकर रात में सुला दिया था. बता दें कि प्रज्ञा मिश्रा का जीजा मानस वाजपेयी जो SBI में फील्ड ऑफिसर था, उसने अपनी पत्नी जो ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात थी, उनकी गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद मानस ने घर पहुंचकर अपनी बहन को भी गोली मार दी, जबकि बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद लखनऊ शहर में हड़कंप मच गया. घटना के बाद प्रज्ञा मिश्रा की फेसबुक पोस्ट ने पूरी स्थिति के बारे में बताया है. 

मां को झूठ बोलकर सुलाया: प्रज्ञा मिश्रा

लखनऊ में अपनी बेटी, बेटे और बहू की मौत से अभी भी प्रज्ञा मिश्रा की मां अनजान हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद फेसबुक पर पोस्ट करके दी है. उन्होंने लिखा कि घटना के 18 घंटे बाद भी कोई जानकारी नहीं दी गई है. मां को यह बोलकर सुला दिया है कि दोनों की हालत क्रिटिकल बनी हुई है. प्रज्ञा ने लिखा कि पहली बार यह भी जाना कि झूठ बोलना कितना मुश्किल होता है. बताया जा रहा है कि तीनों के शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था, ऐसे में शुक्रवार को तीनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा उसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः लखनऊ ट्रिपल मर्डर: पहले से कोर्ट में चल रहा था केस! अब मृतका दिव्या मिश्रा के परिजनों ने खोल दिया यह बड़ा राज

प्रज्ञा ने फेसबुक के जरिए रखना अपना पक्ष 

प्रज्ञा ने फेसबुक पर लिखा कि बहन दिव्या का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है. शुक्रवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच का वक्त दिया गया है. फिलहाल मां से यह कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाई हूं की क्या घटना हुई है. पहली बार लग रहा है कि सच कहना कितनी मुश्किल होता है. मैं मां को नहीं बता पाई की बहन दिव्या की मौत हो चुकी है और उसके शव को फ्रीजर में रखा गया है. प्रज्ञा ने अपनी पोस्ट में जीजा की हकीकत भी बताई है. उन्होंने लिखा कि कैसे उसकी बहन के साथ क्रूरता की जाती थी. सुगाहरात पर उसने खर्चों की लिस्ट बना ली थी. जबकि खराब टमाटर आने तक पर वह बहन दिव्या को परेशान करता था.

Latest and Breaking News on NDTV

मानस ने पत्नी पर लगाया था चीटिंग का आरोप

मानस ने पत्नी और बहन की हत्या से पहले व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था, जिसमें उसने अपने पत्नी पर चीटिंग करने का आरोप लगाया था. वहीं साली प्रज्ञा और साढू भरत के लिए लिखा था कि वह सबकुछ जानते थे. प्रज्ञा फेमस यूटयूबर और पत्रकार हैं. चालीस साल के मानस वाजपेयी अपनी पत्नी दिव्या से अलग रह रहे थे. उसके साथ उसकी 28 साल की बहन तूलिका भी रहती थी, जो लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार थी. मानस के मां-बाप के निधन के बाद बहन तूलिका की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर थी. गुरुवार को मानस ने पहले पत्नी को गोली मार दी थी, उसके बाद घर पहुंचकर बहन को गोली मार दी. आखिर में खुद को गोलीमारकर खुद आत्महत्या कर ली.

बताया जा रहा है कि दिव्या ने एक साल पहले तलाक मुकदमा भी दायर किया था. जिससे दोनों की पारिवारिक कलह सामने आ चुकी थी. लेकिन अब इस घटना ने इतना बड़ा रूप ले लिया है.

ये भी पढ़ेंः घात लगाकर बैठा था पत‍ि… कार से उतरते ही मार दी गोली, लखनऊ में द‍िव्‍या म‍िश्रा हत्‍याकांड में क्‍या-क्‍या हुआ?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button