खबर

सुखबीर सिंह बादल क्यों आते रहे हैं निशाने पर, अमृतसर में भी हुआ था जानलेवा हमला | sukhbir singh badal attacked in nanded life threatening attack in Amritsar in 2024 know the reason



शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर एक बार फ‍िर जानलेवा हमला हुआ है. नांदेड में हुए हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गौरतलब है क‍ि इससे पहले भी सुखबीर सिंह बादल न‍िशाने पर रहे हैं. अमृतसर में भी उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था. 4 दिसंबर 2024 को सुखबीर सिंह बादल पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमला हुआ था. इस दौरान वे बाल-बाल बच गए थे.  

दरअसल, वर्ष 2015 में हुई बेअदबी की घटनाओं को लेकर स‍िख समाज के एक वर्ग में आक्रोश है. माना जाता है क‍ि इसी को लेकर सुखबीर स‍िंह बादल पर हमले हुए हैं. बेअदबी की इन घटनाओं की जांच विशेष जांच टीम कर रही है.

सुखबीर स‍िंह बादल के हाथ में लगी चोट

सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्‍ट्र के नांदेड में जानलेवा हमला हुआ है. हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बादल के हाथ में चोट लगी है. सुखबीर के साथ कई समर्थक भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं. हमला होने से पहले, दिन में उन्होंने अपने परिवार के साथ तख्त श्री पटना साहिब का दौरा किया था.

दो साल पहले भी हुआ था जानलेवा हमला

सुखबीर सिंह बादल पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है. इससे पहले 4 दिसंबर, 2024 को सुखबीर सिंह बादल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर गोली चलाई गई थी. इस घटना में वे बाल-बाल बचे थे. यह हमला उस वक्त हुआ था, जब ​​सुखबीर बादल धार्मिक प्रार्थना कर रहे थे. हमलावर को मौके से ही ह‍िरासत में ले ल‍िया गया था. 

यह भी पढ़ें-  सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, पुलिसकर्मी भी घायल; अस्पताल में भर्ती

 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button