खबर

सवाल पूछने से पीछे मत हटो…शिकागो यूनिवर्सिटी के छात्रों को राहुल गांधी का मंत्र, अपने मैथ्स टीचर से भी मिले | rahul-gandhi-chicago-visit-maths-teacher-delhi-pollution-bharat-jodo-yatra


शिकागो:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे के दौरान शिकागो पहुंचे और उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय के एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. राहुल गांधी शिकागो में गणित के टीचर से भी मिले, जिन्होंने उनको बचपन में पढ़ाया था. छात्रों को जिज्ञासु बनने की सीख देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बेहिचक सवाल पूछने चाहिए चाहे वो कितने भी अजीबोगरीब क्यों ना हों. इस दौरान, राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि कॉलेज के जमाने से उन्हें रोजाना दस किलोमीटर दौड़ने की आदत रही है.

राहुल गांधी ने कहा, “हर किसी को अपना नजरिया रखने की छूट है, लेकिन बचपन में मुझे सिखाया गया था कि हमेशा जिज्ञासु रहो और अपनी जिज्ञासा पर कोई सीमा मत लगाओ. हर क्षेत्र के सवाल पूछो, चाहे वह भू-राजनीति हो, महिलाओं का मुद्दा हो या कुछ और. मुझे लगता है कि जवानी का असली मतलब यही है, जबकि कुछ वक्त बाद समाज आप पर कई तरह की पाबंदियां लगा देता है.”

‘मैं हर तरह के सवाल पूछता हूं…’

शिकागो यूनिवर्सिटी में हुए संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा, “जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, समाज आपको यह समझाने की कोशिश करता है कि कुछ ऐसे सवाल हैं, जो आप नहीं पूछ सकते, या जिन्हें आपको पूछना ही नहीं चाहिए. और फिर कुछ ऐसे सवाल होते हैं, जो आप पूछ सकते हैं. जैसे- “मैं पैसे कैसे कमाऊं?”, “मैं एक बड़ा घर कैसे खरीदूं?”, या “मैं अपने काम में बेहतर कैसे बनूं?” लेकिन इसके अलावा ऐसे बहुत से सवाल हैं, जिन्हें पूछने की आपको इजाजत नहीं होती.”

उन्होंने आगे कहा कि मैंने कभी इन पाबंदियों को नहीं माना. मैं हर तरह के सवाल पूछता हूं- खुद से, दूसरों से और हर उस इंसान से जिससे मेरा आमना-सामना होता है. मेरे हिसाब से, यही वह खूबी है, जो अभी आपके पास है और जिसे आपको कभी नहीं खोना चाहिए.

दिल्ली प्रदूषण पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब वक्त नहीं है. खराब हवा की वजह से मुझे सिरदर्द रहता है. मैंने घर पर एयर प्यूरीफायर लगवाया हुआ है. 

राहुल की अपने टीचर से क्या बात हुई?

राहुल गांधी ने कहा, “मेरे बचपन के एक ट्यूटर, जो मुझे गणित पढ़ाते थे, अभी शिकागो में हैं. मैंने उनके साथ नाश्ता किया. मैंने उनसे पूछा कि वह आजकल क्या कर रहे हैं? उनकी उम्र लगभग 60 साल से ऊपर है. मैंने फिर पूछा, ‘तो आप क्या कर रहे हैं?’ उन्होंने बताया कि वह मास्टर्स कर रहे हैं.”

Latest and Breaking News on NDTV

इजरायल के साथ संबंध पर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने शिकागो यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर बात करते हुए कहा, “इजरायल के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं. हम इजरायल से हथियार खरीदते हैं और यह अच्छी बात है. लेकिन, पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूं तो, हम इजरायल से कहीं बड़े हैं. हम 1.5 अरब लोगों का देश हैं. हमारी विदेश नीति इस आधार पर तय होनी चाहिए कि हमारे लिए क्या अच्छा है, न कि इस आधार पर कि सरकार के लिए क्या अच्छा है.”

उन्होंने आगे कहा कि अक्टूबर में जो हुआ, मैं उसकी निंदा करता हूं. मुझे लगता है कि वह बेहद भयानक था. ऐसा कभी नहीं होना चाहिए, लेकिन मैं इस बात की भी निंदा करता हूं कि कोई शख्स बचकर नहीं निकल सकता.

यह भी पढ़ें | सीटों से सम्मान को जोड़ने वाली कांग्रेस को समाजवादी पार्टी ने दिया जवाब, नंबर एक और दो नहीं छोड़ेगी पार्टी

यह भी पढ़ें | तबाही की कगार पर भारत की अर्थव्यस्था, ⁠बेरोजगारी भी बड़ा संकट… कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी

यह भी पढ़ें | कोलंबिया में राहुल का ‘वोट चोरी’ का आरोप, भड़की BJP बोली- ‘भारत-विरोधी दुष्प्रचार के नेता बन चुके हैं राहुल’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button