मनोरंजन

‘वेलकम टू द जंगल’ के 5 फनी सीन्स, जिसे देख हंसते-हंसते लोगों के पेट में हुआ दर्द, आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी


बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ लेकर आए हैं. ये फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में ऐसे कई मजेदार मोमेंट्स हैं, जिन्हें देखकर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए बताते हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ के 5 सबसे फनी सीन्स.

1. ‘फेक फिल्म’ के सेट पर असली टेररिस्ट
‘वेलकम टू द जंगल’ में 2000 करोड़ी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है. फिल्म की कहानी के हिसाब से इसकी शूटिंग जंगल में होनी है, जहां पर सताए हुए लोग रहते हैं और आतंकियों का आंतक रहता है. इसके निर्देशक बने हैं जोड़ी देव (राजपाल यादव) और दास (परेश रावल). इसी फिल्म की शूटिंग के बीच जब असली आतंकवादियों से उनका सामना होता है तो वो सीन कमाल का होता है. दलेर मेहंदी और अक्षय कुमार के बीच जो सीन फिल्माया गया है वो हंसने पर मजबूर करता है. आंतकी के रोल में जैकी श्रॉफ होते हैं. 

वेलकम टू द जंगल' के 5 फनी सीन्स, जिसे देख हंसते-हंसते लोगों के पेट में हुआ दर्द, आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

2. ‘पुराना चावल’ वाला सीन
फिल्म का एक और मजेदार सीन अक्षय कुमार और रवीना टंडन के बीच देखने को मिलता है. इस सीन में दोनों अपने किरदारों और उम्र को लेकर मजाक करते नजर आते हैं. सीन में अक्षय कुमार कहते हैं, ‘इसको कैसा रोल दे दिया? ये तो हमें खा जाएगी.’ जिस पर जवाब मिलता है, ‘अरे, वो पुराना चावल है.’ इसके बाद अक्षय के एक्सप्रेशन और दोनों की नोकझोंक दर्शकों को खूब हंसाती है.

ये भी पढ़ें:- 5 Reasons To Watch Welcome 3: पैसा वसूल फिल्म है ‘वेलकम 3’, टिकट बुक करने से पहले जान लें ये 5 बातें

3. दिशा पाटनी और अक्षय कुमार का सीन
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी का एक रोमांटिक सीन है, जिसमें वो उन्हें गोद में उठाकर सीन शूट करते हैं. इस दौरान ये कमाल का सीन होता है, जिसमें अक्षय कुमार का डायलॉग इतना फनी होता है, जिसे सुनने के बाद कोई भी हंसी नहीं रोक पाता है. दिशा के साथ इस सीन को लेकर अक्षय सुनील शेट्टी से कहते हैं, ‘5 साल बाद मिली है थोड़ा तो रोमांस कर लेने दे.’

Image

4. अक्षय कुमार और अन्य कलाकारों की सिचुएशनल कॉमेडी
‘वेलकम टू द जंगल’ के एक सीन में अक्षय कुमार, श्रेयस तलपड़े को अपने कंधों पर उठाए नजर आते हैं. इस दौरान दोनों जिस अजीबोगरीब स्थिति में फंसते हैं, वो कॉमेडी को और मजेदार बना देती है. अक्षय और श्रेयस की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग फिल्म के सबसे फनी मोमेंट्स में होते हैं. वहीं, सुनील शेट्टी और अन्य कलाकारों के साथ भी अक्षय कुमार के फनी डायलॉग्स और सीन्स होते हैं, जिसे देख कोई भी हंसी नहीं रोक पाएगा.

5. रवीना टंडन और अक्षय कुमार की शादी
फिल्म में रवीना और अक्षय के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है. फिल्म के एक सीन में आर्मी सीन की शूटिंग हो रही होती है. उसी वक्त रवीना और अक्षय एक-दूसरे के आमने-सामने आते हैं. ये लोग आर्मीवाले बनते हैं. रवीना जिस गांव से हैं, उसका नाम है आजादगंज. वहां आतंकवादियों का आतंक रहता है तो गांववालों को लगता है कि ये असली आर्मी है और हमें आजाद करवाने आए हैं. 

Image

गांववाले उनका आर्मी ऑफिसर की तरह वेलकम करते हैं. तो रवीना अपने खून से अक्षय के माथे पर टीका लगाती हैं. उस वक्त अक्षय को कुछ समझ नहीं आता तो वो भी चाकू से खुद रवीना का हाथ काटता है और उनके माथे पर टीका लगाता है. इस सीन को देखकर दर्शकों के पेट में हंसते-हंसते खूब दर्द हुआ है.

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग डे पर तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button