खबर

रानू मंडल ने गाया 32 साल पुराना रोमांटिक गाना, आवाज सुन इंटरनेट यूजर्स हार बैठे दिल, वायरल हो रहा वीडियो | Ranu Mondal sang 32 years old romantic song laal dupatta wali Internet users gave hearts in latest video



नई दिल्ली:

स्ट्रीट सिंगर से हिमेश रेशमिया के साथ मिलकर गाने का सफर तय करने वाली रानू मंडल भले ही अब लाइमलाइट से दूर हैं. लेकिन उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. वहीं अब उनका लेटेस्ट वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह गोविंदा और चंकी पांडे की रोमांटिक फिल्म के रोमांटिक गाने को अपनी मीठी आवाज में गुनगुनाती हुईं नजर आ रही हैं. दरअसल, वीडियो वह 1994 में आई फिल्म आंखें फिल्म के सुदेश भोसले, कविता कृष्णमूर्ति, अलका याग्निक, कुमार सानू द्वारा गाए गए रोमांटिक गाने लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता गाना गाती हुई नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बात फैंस हार्ट इमोजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

रानू मंडल की सिंगिंग का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर दुली सरकार नाम के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो हाल ही में शेयर किया गया है, जिसमें बैड पर बैठी रानू मंडल आंखे फिल्म के रोमांटिक गाने लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता गाना गा रही हैं. जबकि उनके साथ बैठी महिला उनकी सिंगिंग को सराह रही हैं. गाना गाते हुए उनकी आवाज ही नहीं एक्सप्रेशन भी काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो पर फैंस ने हार्ट इमोजी के जरिए रिएक्शन दिया है. 16.8 के लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. जबकि 415 लोक कमेंट कर रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार से अनबन पर हेमा मालिनी का आया रिएक्शन, कहा- मुझे नहीं लगता कि दुख कभी पूरी तरह खत्म होता है

वीडियो के जरिए वायरल होती रहती हैं रानू मंडल

रानू मंडल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी सुरीला आवाज के लिए पॉपुलर हैं. उनके देशभक्ति पर सिंगिंग वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं. जबकि रोमांटिक गानों को भी वह गाती रहती हैं. हालांकि फैंस उनके लुक को लेकर काफी हैरान रह जाते हैं क्योंकि हिमेश रेशमिया के साथ गाने में कोलाब करने के बाद उनका लुक पूरी तरह बदल गया था. इसके चलते वह काफी चर्चा में आ गई हैं. हालांकि अब वह एक मिडिल क्लास फैमिली की तरह रहती हैं. 

लता मंगेशकर का गाना गाकर हुई थी चर्चा

रानू मंडल 2019 से चर्चा में हैं. दरअसल, पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर उन्होंने लता मंगेशकर का रोमांटिक गाना “एक प्यार का नगमा है” गाया था, जिसका वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गया था. इंटरनेट पर उनका गाना वायरल हुआ तो बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने उन्हें एक बड़ा ब्रेक दिया था, जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में भी रहीं. हालांकि रानू की जिंदगी में ज्यादा बदलाव नहीं हो पाया. कुछ समय चकाचौंध की दुनिया में रहने के बाद वह फिर से गुमनामी की दुनिया में खो गईं. 

ये भी पढे़ं- रस्किन बॉन्ड को सबसे ज्यादा पसंद है ये 77 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया यादगार






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button