खबर

राजस्थान में एक और NEET छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी, बहुत दूर जा रहा हूं… | NEET Student Committed Suicide by hanging himself in Sikar Rajasthan



Rajasthan News: NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के सुसाइड के मामले में थम नहीं रहे हैं. पहले कोटा से एक के बाद एक NEET छात्रों के आत्महत्या की खबरें सामने आती थीं. अब सीकर में NEET छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले छात्र का इस बार तीसरा अटेम्ट था और उसे 21 जून को होने वाली NEET की परीक्षा देनी थी. उससे पहले नीट छात्र ने जान दे दी. बताया जा रहा है कि छात्र निजी रेजिडेंसी के फ्लैट में चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर पंखे से झूल गया.

छात्र ने क्यों की आत्महत्या?

पुलिस के अनुसार, मृतक नीट छात्र की पहचान झुंझुनू के नवलगढ़ के कारी निवासी उमेश माली के रूप में हुई है. वह सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अपनी बड़ी बहन, छोटे भाई व मां के साथ फ्लैट में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. फिलहाल अब तक छात्र के सुसाइड करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि छात्र उमेश का इस बार तीसरा अटेम्ट था और 21 जून के परीक्षा में वह शामिल होने वाला था. इससे पहले ही उसने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली.

पिता मुंबई में करते थे काम

उमेश के पिता मुंबई में टाइल्स ठेकेदारी का काम करते हैं. परिवार का सीकर में एक निजी रेजिडेंसी में फ्लैट है, जहां उमेश अपनी मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ रह रहा था. पुलिस के मुताबिक, दोपहर के समय जब उसकी बहन और छोटा भाई फ्लैट पर लौटे तो घटना का पता चला. जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में उमेश ने लिखा, “सॉरी! बहुत दूर जा रहा हूं, पता नहीं कहां जा रहा हूं.” फिलहाल पुलिस छात्र के आत्महत्या के कारण पता लगाने में जुटी हुई है.

NEET परीक्षा रद्द होने के बाद एक छात्र ने की थी आत्महत्या

बता दें कि इससे पहले नीट पेपर लीक के बाद झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र निवासी प्रदीप माहिच ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. प्रदीप माहिच भी सीकर में ही रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वह अपनी बहन बबीता के साथ किराए के मकान में रहता था. जांच में पता चला कि NEET परीक्षा रद्द होने से प्रदीप मानसिक रूप से काफी आहत हो गया था. इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली. प्रदीप का यह तीसरा प्रयास था और इस बार उसे नीट परीक्षा में 650 से अधिक अंक आने की उम्मीद थी.

प्रदीप के आत्महत्या के बाद उसके परिवार वालों की राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी. उससे पहले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदीप के परिवारवालों को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा था. परिवार ने प्रदीप को कर्जा लेकर नीट परीक्षा की तैयारी करवाई थी. बेटे की सफलता के लिए जमीन तक बेच दी, जिसके बाद परिवार पर कुल 11 लाख रुपये का लोन हो गया था. 

यह भी पढे़ं- NEET पेपर लीक के बाद जान देने वाले छात्र के परिजनों से राहुल गांधी ने पूछे 4 सवाल, मांगें सुनकर बोले- ‘ये तो हम कर सकते हैं’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button