मनोरंजन

‘ये प्रेम मोल लिया’ की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कर लिया इतना कलेक्शन


आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की अपकमिंग रोमांटिक फैमिली एंटरटेनर 27 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के एक्टर्स भी जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 5 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओवरऑल 6.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं बिना ब्लॉकसीट के 3.46 करोड़ कमा लिए हैं. रिलीज से पहले फिल्म के 2.33 लाख टिकट बिक गए हैं. फिल्म को 17 हजार 355 शोज मिले हैं और 9 शोज हाउसफुल हो गए हैं.

फिल्म की एडवांस बुकिंग

वहीं ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने 1.98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने 1.06 करोड़ कमाए. फिल्म के 70,832 टिकट बिक गए और 4589 शोज मिले. विदेशों में एडवांस बुकिंग 100,000 डॉलर के पार पहुंच गई है. इंटरनेशनल लेवल पर 7,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

फिल्म का जॉनर रोमांस ड्रामा है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 53 मिनट है. फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है. यश राज फिल्म्स ने फिल्म को डिस्ट्रिब्यूट किया है. फिल्म में शरवरी वाघ, आयुष्मान खुराना, सुप्रिया पाठक, सलमान खान, सीमा पाहवा, अनुपम खेर, श्रुति सेठ जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. 

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ एक-दूसरे से प्यार करते हैं. लेकिन शरवरी शादी करने से मना कर देती हैं. दरअसल, शरवरी के घर में 6 औरतें हैं और उनके घर में कोई मर्द नहीं है. इसीलिए वो घर छोड़कर नहीं जा सकती हैं और शादी से मना करती हैं. फिर आयुष्मान खुराना अपनी फैमिली को लेकर शरवरी के घर पहुंच जाते हैं.

बता दें कि फिल्म का क्लैश इमरान हाशी की ‘गनमास्टर जी 9’ से हो रहा है. अब देखना होगा कि दोनों फिल्मों में से कौनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button