
करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण 9’ चर्चा में बना है. शो के पहले एपिसोड में सलमान खान और करिश्म कपूर नजर आए. दोनों ने एक-दूसरे की दोस्ती के बारे में बात की. साथ ही काम की तारीफ की. इसी के साथ सलमान करिश्मा संग मस्ती करते दिखे और रिलेशनशिप को लेकर भी मजाक किया.
करिश्मा बताती हैं उन्होंने सलमान ने साथ में 11 फिल्में की हैं. हम लगातार साथ में काम करते थे. हम दो फिल्में साथ में शूट कर रहे होते थे. फिर साथ में शोज भी करते थे. हमारे बैग हमेशा तैयार रहते थे.
फिर करण कहते हैं कि करिश्मा ने मुझसे कहा कि जब इंडस्ट्री में दो लोग साथ में काम कर रहे होते हैं और क्लोज होते हैं तो लोगों को लगता है कि इनके बीच में कुछ है. लेकिन मैं गर्व से कह सकती हूं कि हमारी दोस्त बहुत गहरी थी, बिना किसी प्यार के. तो सलमान मस्ती करते हुए कहते हैं कि ये झूठ बोल रही हैं. हमारा अफेयर था. तो करिश्मा कहती हैं ये क्या बोल रहे हैं. ये हमेशा ऐसा ही करते हैं. बकवास कर रहे हैं. आप सिर्फ सभी को कंटेंट दे रहे हैं.
करिश्मा संग रिश्ते पर सलमान
तो सलमान फिर मस्ती करते हुए कहते हैं- हमारा अफेयर था. फिर इन्होंने मुझे छोड़ा और शादी कर ली. मेरा दिल टूट गया. तो करिश्मा कहती हैं कि चुप करो. आप हमेशा मेरे साथ ऐसा ही करते हो.
फिर करिश्मा बताती हैं कि उनकी और सलमान की दोस्ती कैसे हुई. करिश्मा ने कहा कि ‘मैंने प्यार किया’ आई. सलमान को लेकर क्रेज था. मैं 16 साल की थी. मैं सरोज खान के यहां डांस सीख रही थी. वहां सलमान खान बागी के लिए रिहर्सल कर रहे थे. एक दिन मैं वहां से निकल रही थी तो सलमान ने मुझसे पूछा कि क्या आप डब्बू अंकल की बेटी हो न. मैंने आपको देख रहा हूं. आप कड़ी मेहनत कर रही हो. फिर सलमान ने मुझे चॉकलेट दी. इसके बाद हमारी दोस्ती हुई. सलमान को चॉकलेट बहुत पसंद है. वो ब्रेकफास्ट में भी चॉकलेट खाते थे.
इसके बाद करिश्मा एक किस्सा सुनाती हैं दुल्हन हम ले जाएंगे का. उसमें करिश्मा ने एक गाने के लिए शॉर्ट ड्रेस पहनी थी. लेकिन सलमान को वो पसंद नहीं आई थी. फिर करिश्मा ने डेविड धवन से जाकर शिकायत की थी कि सलमान मुझे वो पहनने नहीं दे रहे. फिर सलमान कहते हैं कि वो ड्रेस बहुत छोटी थी. ऊपर चढ़ रही थी. तो मुझे बार-बार बोलना पड़ा रहा था कि ठीक करो.