मनोरंजन

मुंबई के इस पॉश इलाके में शिफ्ट हुईं प्रीति जिंटा, हर महीने देंगी 6 लाख किराया, सिक्योरिटी डिपॉजिट सुनकर घूम जाएगा सिर


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा मुंबई के पॉश इलाके में शिफ्ट हो गई हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा में में एक लग्जरी अपार्टमेंट किराया पर लिया है. एक्ट्रेस अपने इस नए घर के लिए हर महीने लाखों में किराया देंगी. वहीं प्रीति ने अपने रेटेंड अपार्टमेंट के लिए मोटी सिक्योरिटी डिपोजिट की है. चलिए यहां पूरी डिटेल जानते हैं.

प्रीति ने मुंबई के पॉश इलाके में किराये पर लिया अपार्टमेंट
CRE Matrix  के मुताबिक प्रीति जिंटा ने मुंबई के पाली हिल, बांद्रा (वेस्ट) में किराये का आलीशान अपार्टमेंट लिया है. एक्ट्रेस इस घर के लिए एक साल तक हर महीने 6 लाख किराया देंगी. वहीं दूसरे साल में (13वें महीने से 24वें महीने) रेंट बढ़कर 6 लाख 50 हजार हो जाएगा. प्रीति ने अपने इस आशियाने के लिए 2 लाख 70 हजार की सिक्योरिटी भी डिपोजिट की है. उनके इस फ्लैट का एरिया 15सौ स्क्वायर फीट है जबकि पार्किंग एरिया 100 स्क्वायर फीट में हैं.

मार्च 2026 में प्रीति ने पाली हिल का बंगला बेचा था
इससे पहले प्रीति जिंटा ने मार्च 2026 में पाली हिल में करोड़ों में अपना बंगला बेचा था. CRE Matrix को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, प्रीति ज़िंटा ने मुंबई के बांद्रा इलाके के पाली हिल में एक अपार्टमेंट 18.50 करोड़ रुपये में बेचा था. ये अपार्टमेंट एक्ट्रेस को उनकी पुरानी बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट के बाद अप्रैल 2025 में अलॉट किया गया था. वहीं नवंबर 2025 में प्रीति ने रुस्तमजी परिश्रम बिल्डिंग की 11वीं मंज़िल पर 1474 स्क्वेयर फ़ीट का अपार्टमेंट 14 करोड़ से ज़्यादा में बेचा था.

ये भी पढ़ें:-Alpha Box Office: आलिया की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर पाएगी ‘अल्फा’? जानें- कितना कमाना होगा?

प्रीति जिंटा वर्क फ्रंट
इन सबके बीच प्रीति जिंटा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही आमिर खान प्रोडक्शनंस की फिल्म बंटावा 1947 में नजर आएंगीं. इस फिल्म में वे सनी देओल, करण देओल, शबाना आजमी और अली फजल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखीं. बंटवारे की त्रासदी पर बेस्ड इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं. राजकुमार हिरानी निर्देशित बंटवारा 1947 के स्टार कास्ट का लुक भी बीते दिन रिवील किया गया था जिसे देखने के बाद फैंस अब इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. बता दें कि ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

ये भी पढ़ें:-Wednesday Box Office 17June: पिट गईं कंगना-मनोज की फिल्में, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने चौंकाया, जानें- बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button