

Viral Video: मुंबई में 9 टू 5 की कॉर्पोरेट लाइफ छोड़कर हिमाचल के बीर गांव में शिफ्ट होने वाली अलीफिया ने अपनी वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है. अपनी इन वीडियोज में अलीफिया ने बताया कि ये फैसला उन्होंने कब लिया, क्यों लिया और वे इससे आज कितनी खुश हैं. साथ ही उन्होंने अपनी करंट सोर्स ऑफ इनकम का भी खुलासा किया, ताकि लोगों को उनके सभी सवालों के जवाब मिल सकें.
‘करियर के शिखर पर पहुंचकर छोड़ी जॉब’
अलीफिया ने कहा, ‘मुंबई में मेरी जिंदगी बहुत शानदार थी. मुझे ऐसी जगह नौकरी करने का मौका मिला था, जहां काम करने का सपना लोग देखते हैं. मुझे वहां बहुत कुछ सीखने को मिला. मेरे लिए वो लाइफ एक सपने के सच होने जैसी थी. मेरा करियर भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा था. लेकिन जब मैं अपने करियर के शिखर पर थी, तभी मैंने अपनी जॉब छोड़ दी और परिवार से दूर अकेले पहाड़ों में रहने चली आई. मेरे लिए यह फैसला मुश्किल था, लेकिन शारीरिक और मानसिक शांति के लिए मुझे यही सही लगा.’
यहां देखें पूरा वीडियो:-
‘घर वालों ने कहा- इसका दिमाग फिर गया है’
अलीफिया ने बताया, ‘मेरे इस फैसले का परिवार के सभी लोगों, यहां तक की दोस्तों ने भी विरोध किया. उन्होंने कहा कि मेरा दिमाग फिर गया है. लेकिन मुझे जानती थी कि मुझे यह 5 साल पहले ही कर लेना चाहिए था. उस नौकरी में मैं अंदर से टूट रही थी. मेरा काम ही मेरी पहचान बन गया था. तभी मुझे एहसास हुआ कि मेरी असली शांति 9 से 5 वाली कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर से कहीं दूर मेरा इंतजार कर रही है. इसीलिए मैंने अपनी जिंदगी को अपने तरीके से बनाने के लिए साल 2025 में पहाड़ों की तरफ कदम बढ़ाया. बीर ने मुझे इतना सुकून दिया, यह मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती.’
‘सपने और करियर में किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं’
अब अलीफिया पहाड़ों में रहते हुए कंटेंट क्रिएशन का काम करती हैं और कहानियां सुनाते हुए दूसरों को उनके ब्रांड बनाने में मदद करती हैं. उनका रूटीन सुबह वर्कआउट करने से शुरू होता है. इसके बाद पानी में डुबकी लगाती हैं और रोज बीर के खूबसूरत सनसेट का मजा लेती हैं. उनका कहना है कि एक सफल करियर और सुकून भरी जिंदगी के बीच किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
कब-कब होता है फैसले पर पछतावा?
अलीफिया के मुताबिक, जब वे बीमार पड़ती हैं और उन्हें घर-परिवार की सबसे ज्यादा याद आती है. क्योंकि पहाड़ों में उनकी देखभाल करने वाला, उन्हें खाना बनाकर देने वाला, दवाई देने वाला कोई नहीं है. 28 साल की उम्र में वे ये सारे काम खुद से करती हैं. हालांकि उन्हें इस बात का दुख नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपनी मर्जी से यह लाइफ चुनी है. मगर, परिवार की सबसे ज्यादा कमी उसी वक्त खलती है.
सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अलीफिया के इस वीडियोज को देखने के बाद लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, ‘तुम बहुत खुशकिस्मत हो जो अपने पसंद की लाइफ जी पा रही हो. बीर के इन नजारों ने मेरा भी दिल जीत लिया है.’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बीर का यह नजारा सच में मंत्रमुग्ध कर देने वाला है. इस अहसास को सच में शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है.’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मानसून आने तो दो. तुम पहाड़ छोड़ने पर मजबूर हो जाओगी. चोटियों पर मौजूद यह बर्फ मई तक बस कुछ समय के लिए है. असलियत का जब सामना होगा, तो होश उड़ जाएंगे.’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘अगर आप खुश और सफल हैं, तो बाकी किसी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता.’
यह भी पढ़ें:- नेपाल के स्कूल की मैडम ने ‘दिलरुबा दिलनशीं’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, बच्चों ने भी साथ में लगाए ठुमके
यह भी पढ़ें:- भारत आकर विदेशी महिला को मिला जिंदगी का सबसे बड़ा सबक, बोलीं- यहां समझ आया सच में जरूरी क्या है





