खबर

महिला मोर्चा का प्रभारी पुरुष! पंजाब BJP की नियुक्ति पर AAP ने उठाए सवाल, पूछा- महिलाओं पर भरोसा नहीं? | punjab bjp mahila morcha incharge anil saree aap neel garg questions women leadership


पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक नियुक्तियां राजनीतिक विवाद का कारण बन गई हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों द्वारा विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा को महिलाओं के प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के मुद्दे पर घेर लिया है. दरअसल, भाजपा ने महिला मोर्चा का प्रदेश प्रभारी अनिल सरीन को नियुक्त किया है. इसी नियुक्ति को लेकर AAP पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने भाजपा की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं.

नील गर्ग ने सोशल मीडिया पर भाजपा की जारी सूची साझा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण की सबसे ज्यादा बात करने वाली भाजपा की असली सोच उसकी नियुक्तियों से सामने आ गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब भाजपा में महिला मोर्चा का प्रभारी भी एक पुरुष को बनाया गया है, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या पार्टी को महिलाओं को नेतृत्व देने पर भरोसा नहीं है. AAP नेता ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की बात करना और मंचों से सशक्तिकरण के दावे करना आसान है, लेकिन उन्हें संगठन में नेतृत्व और निर्णय लेने का अधिकार देना ही वास्तविक सशक्तिकरण का पैमाना है. 

bjp vs aap punjab

bjp vs aap punjab

भाजपा ने जारी की मोर्चा प्रभारियों की सूची

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की ओर से 28 नवंबर को जारी सूची के अनुसार एस. परमिंदर बरार को युवा मोर्चा, अनिल सरीन को महिला मोर्चा, जीवन गर्ग को किसान मोर्चा, रजनीश धीमन को एससी मोर्चा, राजेश बघा को ओबीसी मोर्चा और राकेश राठौड़ को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

हालांकि भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले महिला नेतृत्व को लेकर छिड़ी यह बहस प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर सकती है. AAP ने इसे महिलाओं को नेतृत्व से दूर रखने की मानसिकता बताया है, जबकि भाजपा की प्रतिक्रिया आने के बाद यह मुद्दा और गरमा सकता है. 

यह भी पढ़ें | प्रॉपर्टी विवाद में महिला की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार; हरियाणवी कलाकार निकली आरोपी 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button