खबर

महाराष्ट्र: सिद्धनाथ मंदिर से लौट रहे भक्तों का वाहन कुएं में गिरा, 9 की मौत; इरफान ने 3 को बचाया | Major accident in Pandharpur Maharashtra Pickup van falls into a well 9 people killed



महाराष्ट्र के पंढरपुर में सिद्धनाथ मंदिर से लौट रहे श्रद्धालु दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. म्हासवड–पंढरपुर रोड पर तंडलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वाहन अचानक कुएं में गिर गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बीच एक इंसानियत की मिसाल भी सामने आई. इरफान नाम के युवक ने जान जोखिम में डालकर कुएं में छलांग लगाई और तीन लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया.

कैसे हुआ हादसा? 

यह हादसा शनिवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ, जब रंजनी गांव के लोग सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में करीब 15 लोग सवार थे. जैसे ही वाहन तंडलवाड़ी गांव के पास पहुंचा, ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में गाड़ी सीधे सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई. कुआं सड़क से महज 10 फीट दूर था और वहां कोई सुरक्षा दीवार नहीं थी, जिससे हादसा और गंभीर हो गया.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. इसी दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे कुएं में जा गिरा. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े.

इरफान बना फरिश्ता

हादसे के समय इरफान मुजावर वहां मौजूद थे और पिकअप के आगे अपनी गाड़ी चला रहे थे. उन्होंने पीछे देखा तो पिकअप कुएं में गिर चुकी थी. बिना समय गंवाए इरफान ने तुरंत अपने पिता को फोन किया और गांव के लोगों को मदद के लिए बुलाया. इसके बाद वह खुद एक अन्य व्यक्ति के साथ कुएं में कूद गए. इरफान ने साहस दिखाते हुए तीन लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच सकी.

गांव वालों ने भी बचाईं कई जानें

इरफान के बाद आसपास के गांव के लोग भी तुरंत मौके पर पहुंचे और कई लोगों ने कुएं में उतरकर राहत कार्य में मदद की. स्थानीय लोगों की तत्परता और बहादुरी के चलते करीब 8 लोगों को बचा लिया गया. हालांकि, इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

एक ही परिवार के कई लोग हादसे का शिकार

इस हादसे में एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत और घायल होने की खबर ने सबको झकझोर दिया है. मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. परिवार मंदिर दर्शन के लिए गया था, लेकिन लौटते वक्त यह त्रासदी हो गई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कुएं में वाहन गिरा, वहां लंबे समय से सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की जा रही थी. लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों का मानना है कि अगर समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो इतना बड़ा हादसा टल सकता था.

मृतकों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सोलापुर जिले में एक प्राइवेट खेत के कुएं में एक गाड़ी के गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. मैं उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं. 7 लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और अभी उनका इलाज चल रहा है.

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दोनों तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और हम स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं. इस घटना में मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगी.

तंदुलवाड़ी एक्सीडेंट में शामिल लोगों के नाम 

  • सिद्धेश्वर पोपट जाधव – घायल
  • शशिकला पोपट जाधव – घायल
  • पूजा अमोल सतोरे
  • अपूर्वा अमोल सतोरे – घायल
  • आरव अमोल सतोरे –
  • बालाजी बावचे – घायल
  • बालाजी बावचे का छोटा बेटा
  • संदीप बावचे
  • ताई बावचे
  • पूजा बालाजी बावचे
  • अश्विनी संदीप बावचे
  • सार्थक संदीप बावचे
  • संस्कृति संदीप बावचे
  • गणेश बालाजी बावचे
  • सागर चौगुले – ड्राइवर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button