खबर

मधेपुरा में धुनाई मशीन में फंसा युवक का हाथ, रजाई बनाते कटकर अलग हुआ | Madhepura young man hand got caught quilt making machine was severed



बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बीड़ी रणपाल गांव में एक गद्दे और रजाई बनाने वाली का हाथ मशीन  की चपेट में आ गया. मशीन की रफ्तार इतनी तेज थी कि महज कुछ ही सेकेंड के भीतर युवक का हाथ कटकर शरीर से पूरी तरह अलग हो गया.  युवक की  उम्न महज 25 साल की है. वह अपने घर का अकेले पालन पोषण करने वाला था. इस दुर्घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. वहीं, इस घटना ने पीड़ित परिवार के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा कर दिया है.

हाथ कटकर शरीर से हुआ अलग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हादसा जिले के पुरैनी प्रखंड के चंदा वार्ड-17 निवासी  मो. आदिल के साथ घटित हुआ हैं. जानकारी के मुताबिक, वे बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बीड़ी रणपाल गांव में कपड़ा धुनाई मशीन पर काम कर रहे थे. तभी अचानक उसका हाथ तेज़ रफ्तार मशीन की चपेट में आ गया.  और महज कुछ ही सेकेंड के भीतर युवक का हाथ कटकर शरीर से पूरी तरह अलग हो गया.

काम के दौरान अचानक हुआ हादसा

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मशीन बंद की और किसी तरह आदिल को बाहर निकाला.  खून से लथपथ हालत में उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. वही कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

 परिवार के सामने खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकट

हादसे में अत्यधिक खून बहने से आदिल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. वही इस घटना से आदिल के परिवार पर दुखों का  पहाड़ टूट गया. परिवार के एक सदस्य हुए भारी मन से बताया कि आदिल ही घर में एकलौता कमाने वाला  हैं. उसकी  कमाई से ही पूरे परिवार का खर्च चलता था. अब इलाज की चिंता के साथ-साथ परिवार के सामने रोज़ी-रोटी का भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

Report: Raman Kumar

यह भी पढ़ें: जयपुर में ACB ने 100000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी के दलाल को दबोचा, नामान्तरण खोलने के लिए मांगी रिश्वत




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button