
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में देश-विदेश की संस्कृतियों का खूबसूरत संगम देखने को मिला. यहां सात समंदर पार इंग्लैंड से एक दूल्हा हिमाचल पहुंचा और पहाड़ की बेटी नेहा को अपनी जीवनसंगिनी बना लिया. इस अनूठी शादी ने क्षेत्र में लोगों का ध्यान आकर्षित किया. बताया जा रहा है कि दूल्हा जर्मनी का है और लकड़ी के साथ इंग्लैंड में नौकरी करता था. इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी, जो अब शादी में बदल गई हैं.
शादी की सबसे खास बात यह रही कि विवाह समारोह पूरी तरह हिमाचल की पारंपरिक रीति-रिवाजों और पहाड़ी संस्कृति के अनुसार संपन्न हुआ. इंग्लैंड से आए दूल्हे ने भी हिमाचली परंपराओं को पूरे उत्साह के साथ अपनाया और शादी के हर रस्मो-रिवाज में हिस्सा लिया.
कुल्लू के मलाणा में आग का तांडव, तीन मंजिला मकान राख; ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
विदेशी और स्थानीय मेहमानों का अनूठा मेल
इस विवाह समारोह में पहाड़ी संस्कृति की झलक के साथ विदेशी मेहमानों और स्थानीय परंपराओं का अनूठा मेल देखने को मिला.
दो परिवारों के बीच खूबसूरत रिश्ता
यह शादी केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो देशों, दो संस्कृतियों और दो परिवारों के बीच बने खूबसूरत रिश्ते की मिसाल बन गई.
प्यार की कोई सरहद नहीं होती
करसोग में हुई इस शादी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्यार की कोई सरहद नहीं होती. इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल की दुल्हन अब एक नए जीवन की शुरुआत कर चुके हैं.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र संपन्न, 13 विधेयक पारित