खबर

भारतीय लड़की को जापान की इन्फ्लुएंसर ने क्‍यों दी जापानी बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह | Japanese Creator Mayo Says Get a Japanese Boyfriend to learn japani language Fun Way to Learn the Language



सोशल मीडिया पर अपनी हिंदी बोली के लिए मशहूर जापानी कंटेंट क्रिएटर मायो को तो आप जानते ही होंगे. हाल ही में मायो ने NDTV के एक प्रोग्राम में शिरकत की. यह प्रोग्राम भारत और जापान के रिश्तों को लेकर था. कार्यक्रम में जापानी भाषा सीखने वाले कई भारतीय स्टूडेंट्स भी मौजूद थे. इस प्रोग्राम में शामिल हुई मायो ने भारत के प्रति अपने लगाव को लोगों के साथ शेयर किया. अपनी बेहतरीन हिंदी और मजेदार अंदाज से मायो मे सभी का दिल जीत लिया. बातचीत के दौरान उन्होंने भारत और जापान की संस्कृति, भाषा और लोगों के बीच के फर्क पर खुलकर बात की. इसी बीच एक सवाल के जवाब में उन्होंने ऐसी सलाह दे दी, जिस पर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे.

भाषा सीखने पर मायो ने दी मजेदार सलाह

कार्यक्रम में ऑडियंस में मौजूद एक जापानी भाषा की स्टूडेंट ने मायो से पूछा कि किताबों से ग्रामर तो सीखी जा सकती है, लेकिन ऐसा क्या करें कि वह जापानी भाषा में अच्छे से बोल सके. इस पर पहले तो मायो ने गंभीरता से जवाब देते हुए कहा कि किसी भी दूसरी भाषा को सीखने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप उस भाषा की फिल्मों को देखें और उनके डायलॉग्स की नकल करें. इससे आपके अंदर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप यह समझने लगते हैं कि लोगों से बात कैसे करनी है.

इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “जापानी बॉयफ्रेंड बनाओ… या गर्लफ्रेंड बना लो, अगर  हो सके तो.” उनकी यह बात सुनते ही पूरा हॉल तालियों और हंसी से गूंज उठा. मायो ने तुरंत क्लियर किया कि उनका मतलब यह है कि किसी भाषा को सीखने के लिए उस भाषा के लोगों से दोस्ती करना सबसे अच्छा तरीका होता है. रेगुलर बातचीत से भाषा तेजी से सीखी जा सकती है.
 

लोगों से करें खूब बातचीत

मायो ने आगे कहा कि सिर्फ किताबों के भरोसे रहने से ग्रामर तो सीखी जा सकती है, लेकिन रोजाना की बातचीत और सही उच्चारण सीखने के लिए एक्चुअल कंवर्सेशन बेहद जरूरी है. उन्होंने स्टूडेंट्स को सलाह दी कि वे ज्यादा से ज्यादा जापानी लोगों से बातचीत करें, दोस्त बनाएं और फिल्मों के जरिए भाषा को समझने की कोशिश करें.

भारत को बताया अपना दूसरा घर

कार्यक्रम के दौरान मायो ने भारत को अपना दूसरा घर भी बताया. उन्होंने कहा कि भारतीय लोग बहुत जल्दी अपनापन दे देते हैं और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है. उन्होंने भारतीय खानपान, मेहमाननवाजी और यहां की संस्कृति की भी जमकर तारीफ की.

ये भी पढ़ें: पुरानी जींस से बनाएं 5 यूजफुल चीजें, घर आने वाला हर शख्स पूछेगा इसका राज






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button