

भारतीय डाक सेवा को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से जोड़कर एक नया रूप दिया गया है. असम और हिमाचल प्रदेश जैसे मुश्किल पहाड़ी इलाकों में अब ड्रोन के जरिए पार्सल और चिट्ठियां भेजी जा रही हैं. इससे उन इलाकों तक सेवाएं तेजी से पहुंचेंगी, जहां सड़कों के जरिए पहुंचना काफी मुश्किल और समय लगने वाला होता था.
हिमाचल में 2 घंटे का सफर अब महज 7 मिनट में
हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग ने स्काई एयर मोबिलिटी के साथ हाथ मिलाया है. यहां कुल 110 ड्रोन रूट्स पर काम चल रहा है, ताकि दूर-दराज के गांवों को आसानी से जोड़ा जा सके. एक रूट पर जब टेस्टिंग की गई तो अच्छे रिजल्ट सामने आए, जिस रास्ते पर गाड़ी या पैदल जाने में 2 घंटे का समय लगता था, वो दूरी ड्रोन ने सिर्फ 7 मिनट में तय कर ली.
India Post is taking to the skies! 📮🚁 Drone mail operations have begun in Assam, with 40 routes planned, alongside 110 in Himachal with Skye Air Mobility. One Himachal route has already cut a 2-hour journey to just 7 minutes. Even our oldest institutions can learn to fly! 🇮🇳 pic.twitter.com/uKqCdKRBiU
— Harsh Goenka (@hvgoenka) August 29, 2026
असम में 40 रूट्स के प्लान से बदलेगी रूरल कनेक्टिविटी
नॉर्थ-ईस्ट के स्टेट असम में भी ड्रोन डिलीवरी के लिए 40 अलग-अलग रूट्स का प्लान बनाया गया है. नदियों और जंगलों से घिरे एरिया में दवाएं, इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स और पार्सल पहुंचाना अब बेहद आसान हो जाएगा. स्काई एयर जैसी टेक कंपनियों के साथ मिलकर ये नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी का पूरा तरीका ही बदल जाएगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस पोस्ट को आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने शेयर किया गया है.
ये भी पढ़ें:-अमेरिका में ऐसा होता है मिडिल क्लास का घर? भारतीय महिला ने दिखाया 5 करोड़ का आलीशान बंगला, छिड़ गई बहस!





